लेटेस्ट न्यूज़
उत्तराखंड चुनाव को लेकर कांग्रेस हाईकमान एक्टिव, खरगे-राहुल गांधी ने प्रदेश के दिग्गज नेताओं के साथ किया मंथन | चारधाम हेली सेवा पर संकट! को-पायलट अनिवार्य करने के DGCA के फैसले का ऑपरेटरों ने किया विरोध, सोमवार से बंद होगी चार्टर्ड उड़ानें | देहरादून में पूर्व मंत्री हरक सिंह रावत और सोनिया आनंद रावत के खिलाफ गंभीर आरोप, एसएसपी से शिकायत कर जांच की मांग | निष्पक्ष चुनाव की मांग को लेकर हरिद्वार की सड़कों पर उतरी कांग्रेस: शैलजा का सरकार पर तीखा हमला, हरदा के सवाल पर कहा— ‘यह पार्टी का अंदरूनी मामला’ | JCB से फूलों की बारिश, नारों की गूंज: रामनगर में हरीश रावत का भव्य स्वागत | Haridwar : हरिद्वार कुंभ मेला 2027: स्वच्छता को लेकर तैयारियां तेज, 32 सेक्टरों में तैनात होंगे 13 हजार से अधिक टॉयलेट और हाईटेक सफाई तंत्र |
300x250 (Top)

.छह बाहरी लोगों की 210 नाली भूमि होगी जब्त, भू-कानून का उल्लंघन करने वालों पर होगी कार्रवाई|

कैंची धाम तहसील क्षेत्र के अंतर्गत विभिन्न गांवों में छह बाहरी व्यक्तियों को खरीदी गई 210 नाली भूमि पर भू-कानून और ली गई अनुमति के अनुरूप काम नहीं करना भारी पड़ गया है। एसडीएम वीसी पंत की ओर से गठित टीम की जांच के बाद उक्त लोगों की ओर से खरीदी गई उक्त भूमि को राज्य सरकार में निहित करने की संस्तुति की गई है।

एसडीएम ने बताया कि तहसील क्षेत्र के चौरसा में पीयूष सिंघानिया की 50 नाली और कूल में महस्पति पवार की 100 नाली जमीन के अलावा छिमी में एक और प्यूड़ा में तीन लोगों की 60 नाली भूमि का मामला खतौनी में ब्योरा नहीं होने के चलते राज्य सरकार में निहित के लिए रिपोर्ट भेज दी गई है। बता दें कि पूर्व में सिल्टोना में यूपी के प्रतापगढ़ के विधायक राजा भैया की पत्नी भावनी सिंह की 27.5 नाली भूमि सरकार को निहित कर दी गई थी। एसडीएम की कार्रवाई के बाद से बाहरी लोगों में खलबली मची हुई है। ग्रेटर भीमताल होटल एंड रेस्टोरेंट एसोसिएशन की बैठक सोमवार को एसोसिएशन के अध्यक्ष विनोद गुणवंत के नेतृत्व में तल्लीताल के एक होटल में हुई। इसमें जिला प्रशासन और पर्यटन अधिकारी से मांग की गई कि भीमताल और आसपास के क्षेत्रों में अवैध रूप से चलाए जा रहे होम स्टे पर सख्ती से अंकुश लगाया जाए।

uttarakhandtime
Author: uttarakhandtime

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *