लेटेस्ट न्यूज़
निष्पक्ष चुनाव की मांग को लेकर हरिद्वार की सड़कों पर उतरी कांग्रेस: शैलजा का सरकार पर तीखा हमला, हरदा के सवाल पर कहा— ‘यह पार्टी का अंदरूनी मामला’ | JCB से फूलों की बारिश, नारों की गूंज: रामनगर में हरीश रावत का भव्य स्वागत | Haridwar : हरिद्वार कुंभ मेला 2027: स्वच्छता को लेकर तैयारियां तेज, 32 सेक्टरों में तैनात होंगे 13 हजार से अधिक टॉयलेट और हाईटेक सफाई तंत्र | पहाड़ी क्षेत्रों में डॉक्टरों को मिलेगा ज्यादा वेतन, धामी कैबिनेट में मानदेय में बढ़ोतरी को मंजूरी | रुड़की: खानपुर में चेकिंग के दौरान पुलिस और बदमाश के बीच मुठभेड़, आरोपी के पैर में लगी गोली | देहरादून में अवैध सिम बॉक्स कॉल सेंटर का बड़ा भंडाफोड़, एसटीएफ और दूरसंचार विभाग की संयुक्त कार्रवाई |
300x250 (Top)

17 नायब तहसीलदार बने परीक्षा पास कर के PCS

17 नायब तहसीलदारों ने राज्य लोक सेवा आयोग की पीसीएस 2021 की परीक्षा में सफलता हासिल की है। पारदर्शी परीक्षा से 30 से 40 फीसद प्रतिभावान युवाओं ने एक नहीं बल्कि दो से चार नौकरी की परीक्षा पास की है।

अकेले राज्य लोक सेवा आयोग की परीक्षाओं में 448 युवाओं ने दो से ज्यादा नौकरी की परीक्षा पास की है। पीसीएस परीक्षा में पहले से नायब तहसीलदार, समीक्षा अधिकारी, आबकारी निरीक्षक, ईओ, शिक्षक जैसे पदों पर कार्यरत अभ्यर्थियों ने एसडीएम, डीएसपी, वित्त अधिकारी आदि शीर्ष पदों की परीक्षा पास की है।

इसी तरह, आबकारी निरीक्षक पंकज भट्ट, अधिशासी अधिकारी वैभव कांडपाल, समीक्षा अधिकारी मुकेश जोशी, बिजनौर में प्रशिक्षु एसडीएम आकांक्षा गुप्ता, अक्षिता भट्ट, नायब तहसीलदार रोबिन राणा, अलकेश नौडियाल आदि ने एसडीएम समेत शीर्ष पदों की परीक्षा पास की है। वहीं, प्रतिभावान सोनिया सिंह, सौम्य गर्ब्याल, अनिल रावत जैसे युवाओं की लंबी फेहरिस्त है, जिन्होंने पहले ही प्रयास में पीसीएस पास की है।

धामी सरकार ने नकल माफियाओं के खेल पर शिकंजा कसा तो 60 से ज्यादा माफिया सलाखों के पीछे गए। इसके बाद सरकार सख्त नकलरोधी कानून लाई। माना जा रहा है कि पेपर लीक की घटनाओं से हताश युवाओं का भरोसा आयोगों पर बढ़ा। माफिया की कमर टूटने से मेधावियों का चयन भी बढ़ गया है। युवाओं को समय पर न केवल नौकरी मिली बल्कि एक साथ दो से ज्यादा परीक्षाएं पास करने से मनपसंद नौकरी का विकल्प भी मिला।

पीसीएस, लोअर पीसीएस समेत अन्य पदों पर बड़ी संख्या में युवाओं ने दो से ज्यादा नौकरी की परीक्षा पास की है। आयोग में इस तरह के मामले पहली बार देखे जा रहे हैं। खासकर दो से ज्यादा परीक्षा पास करने वालों की संख्या में इजाफा हो रहा है। पारदर्शी परीक्षा प्रकिया और सख्त नकलरोधी कानून का परिणाम है कि युवाओं को प्रतिभा के अनुरूप नौकरी मिल रही है।

uttarakhandtime
Author: uttarakhandtime