लेटेस्ट न्यूज़
उत्तराखंड चुनाव को लेकर कांग्रेस हाईकमान एक्टिव, खरगे-राहुल गांधी ने प्रदेश के दिग्गज नेताओं के साथ किया मंथन | चारधाम हेली सेवा पर संकट! को-पायलट अनिवार्य करने के DGCA के फैसले का ऑपरेटरों ने किया विरोध, सोमवार से बंद होगी चार्टर्ड उड़ानें | देहरादून में पूर्व मंत्री हरक सिंह रावत और सोनिया आनंद रावत के खिलाफ गंभीर आरोप, एसएसपी से शिकायत कर जांच की मांग | निष्पक्ष चुनाव की मांग को लेकर हरिद्वार की सड़कों पर उतरी कांग्रेस: शैलजा का सरकार पर तीखा हमला, हरदा के सवाल पर कहा— ‘यह पार्टी का अंदरूनी मामला’ | JCB से फूलों की बारिश, नारों की गूंज: रामनगर में हरीश रावत का भव्य स्वागत | Haridwar : हरिद्वार कुंभ मेला 2027: स्वच्छता को लेकर तैयारियां तेज, 32 सेक्टरों में तैनात होंगे 13 हजार से अधिक टॉयलेट और हाईटेक सफाई तंत्र |
300x250 (Top)

निठारी कांड: आरोपी रहे सुरेंद्र कोली ने की खुदकुशी, हरिद्वार में कुछ दिन से चला रहा था चाय की दुकान

NithariCase

हरिद्वार: देश के चर्चित और सनसनीखेज निठारी कांड में आरोपी रहे सुरेंद्र कोली ने हरिद्वार में संदिग्ध परिस्थितियों में फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली है। सुरेंद्र कोली का शव एक चाय की दुकान के अंदर रस्सी के सहारे लटका हुआ मिला। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

मिली जानकारी के अनुसार, सुरेंद्र कोली पिछले कुछ समय से हरिद्वार के भूपतवाला क्षेत्र में एक झुग्गी में रह रहा था और पास में ही एक चाय का खोखा (दुकान) चलाकर अपना गुजारा कर रहा था। शुक्रवार सुबह जब आसपास के लोगों ने खोखे के अंदर का नज़ारा संदिग्ध देखा, तो उन्होंने तुरंत इसकी सूचना स्थानीय पुलिस को दी।

सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। कोतवाली प्रभारी कुंदन सिंह राणा ने बताया कि पुलिस ने घटनास्थल का जायजा लिया है और मामले की हर पहलू से गहनता से जांच की जा रही है।

गौरतलब है कि देश को हिला देने वाले बहुचर्चित निठारी कांड में सुरेंद्र कोली मुख्य आरोपी था, जिसे बाद में सुप्रीम कोर्ट ने बरी कर दिया था। इस अचानक हुई घटना से पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई है।

 

uttarakhandtime
Author: uttarakhandtime

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

इस पोस्ट से जुड़े हुए हैशटैग्स