लेटेस्ट न्यूज़
निष्पक्ष चुनाव की मांग को लेकर हरिद्वार की सड़कों पर उतरी कांग्रेस: शैलजा का सरकार पर तीखा हमला, हरदा के सवाल पर कहा— ‘यह पार्टी का अंदरूनी मामला’ | JCB से फूलों की बारिश, नारों की गूंज: रामनगर में हरीश रावत का भव्य स्वागत | Haridwar : हरिद्वार कुंभ मेला 2027: स्वच्छता को लेकर तैयारियां तेज, 32 सेक्टरों में तैनात होंगे 13 हजार से अधिक टॉयलेट और हाईटेक सफाई तंत्र | पहाड़ी क्षेत्रों में डॉक्टरों को मिलेगा ज्यादा वेतन, धामी कैबिनेट में मानदेय में बढ़ोतरी को मंजूरी | रुड़की: खानपुर में चेकिंग के दौरान पुलिस और बदमाश के बीच मुठभेड़, आरोपी के पैर में लगी गोली | देहरादून में अवैध सिम बॉक्स कॉल सेंटर का बड़ा भंडाफोड़, एसटीएफ और दूरसंचार विभाग की संयुक्त कार्रवाई |
300x250 (Top)

 देहरादून में डेंगू के मरीज मिलना शुरू एक महिला की रिपोर्ट आई पॉजिटिव ।

देहरादून में जून का महीना  शुरू होते ही  डेंगू और  प्री मानसून दस्तक दे चुका है। बारिश अभी ढंग से शुरू नहीं हो पाई । डेंगू मरीज मिलना शुरू हो गए हैं। बीते सोमवार को देहरादून अस्पताल में भर्ती एक महिला मरीज (45) की डेंगू एनएस1 एलाइजा रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। मरीज को अस्पताल में भर्ती कर इलाज किया जा रहा है। मरीज की हालत सामान्य है अभी प्लेटलेट्स की जरूरत नहीं है। जानकारी के मुताबिकइस सीजन की यह पहली डेंगू पॉजिटिव मरीज हैं। तीन दिन पहले अमर उजाला में यह खबर प्रकाशित की गई थी कि दून अस्पताल के आइसोलेशन वार्ड में डेंगू के दो संदिग्ध मरीज भर्ती हैं। इसमें से महिला मरीज डेंगू एनएस1 एलाइजा पॉजिटिव आई है और पुरुष मरीज की रिपोर्ट निगेटिव है।डेंगू पॉजिटिव महिला बिजनौर की रहने वाली है।

डेंगू संदिग्ध होने पर दून अस्पताल में भर्ती हुई थीं। दून अस्पताल के मेडिसिन विभाग के एसोसिएट प्रोफेसर व डेंगू नोडल डॉ. अंकुर पांडेय ने बताया कि अस्पताल में महिला मरीज की हालत सामान्य है। मरीज को अस्पताल के आइसोलेशन वार्ड में भर्ती किया गया है। डॉ. अंकुर पांडेय ने बताया कि बारिश अभी शुरू नहीं हुई है और डेंगू का खतरा बढ़ने लगा है। ऐसे में विशेष सावधानी बरतने की जरूरत है। घर में या घर के आसपास जलभराव ना होने दें। इससे डेंगू का लार्वा पनपने का खतरा कम होगा। डेंगू के लक्षण लगने पर तुरंत डॉक्टर से सलाह लें।

 

लक्षण

– पेट दर्द

– लगातार उल्टी होना

– मसूड़ों या नाक से खून आना

– पेशाब या उल्टी में खून आना

– सांस लेने में दिक्कत होना

– थकान महसूस होना

– चिड़चिड़ापन या बेचैनी होना

डेंगू से बचाव

– घरों में मच्छरदानी का प्रयोग करें।

– अपने घर के दरवाजे या खिड़कियां बंद रखें।

– घर या आसपास पानी जमा न होने दें।

– कूलर का पानी बदलते रहें।

uttarakhandtime
Author: uttarakhandtime