लेटेस्ट न्यूज़
निष्पक्ष चुनाव की मांग को लेकर हरिद्वार की सड़कों पर उतरी कांग्रेस: शैलजा का सरकार पर तीखा हमला, हरदा के सवाल पर कहा— ‘यह पार्टी का अंदरूनी मामला’ | JCB से फूलों की बारिश, नारों की गूंज: रामनगर में हरीश रावत का भव्य स्वागत | Haridwar : हरिद्वार कुंभ मेला 2027: स्वच्छता को लेकर तैयारियां तेज, 32 सेक्टरों में तैनात होंगे 13 हजार से अधिक टॉयलेट और हाईटेक सफाई तंत्र | पहाड़ी क्षेत्रों में डॉक्टरों को मिलेगा ज्यादा वेतन, धामी कैबिनेट में मानदेय में बढ़ोतरी को मंजूरी | रुड़की: खानपुर में चेकिंग के दौरान पुलिस और बदमाश के बीच मुठभेड़, आरोपी के पैर में लगी गोली | देहरादून में अवैध सिम बॉक्स कॉल सेंटर का बड़ा भंडाफोड़, एसटीएफ और दूरसंचार विभाग की संयुक्त कार्रवाई |
300x250 (Top)

उत्तराखंड लोकसभा चुनाव में यूपी से आएंगे नौ हजार होमगार्ड ।

देहरादून- राज्य में लोकसभा चुनाव के लिए उत्तर प्रदेश से नौ हजार होमगार्ड जवान आएंगे। जिसमें बीते दिन बृहस्पतिवार को हुई नौ राज्यों की अंतरराज्यीय सीमा समन्वय बैठक में होमगार्ड उपलब्ध कराने पर सहमति बनी है। उत्तराखंण्ड की मुख्य सचिव राधा रतूड़ी वर्चुअल माध्यम से बैठक में शामिल हुईं थी। बैठक में लोकसभा चुनाव में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। जिसमें राज्यों की सीमाओं पर गहन चेकिंग और सक्रिय निगरानी को राज्यों ने अपनी रणनीति साझा की। इसके अलावा चुनाव के दौरान सुरक्षा के लिए उत्तरप्रदेश से उत्तराखंड को नौ हजार होमगार्ड जवान उपलब्ध कराए जाएंगे। पुलिस वन व खनन विभाग की सयुंक्त टीमों के माध्यम से निगरानी रखने के निर्देश दिए गए।

 

हिमाचल से उत्तराखंड की सीमा से लगते सिरमौर व शिमला जिलों में एफएसटी व एसएसटी को सक्रिय करने का आग्रह किया। बैठक में झारखंड, बिहार, दिल्ली, मध्यप्रदेश, छतीसगढ़, हिमाचल प्रदेश, हरियाणा के मुख्य सचिवों ने भी वर्चुअल माध्यम से भाग लिया। इस मौके पर पुलिस महानिदेशक अभिनव कुमार, गृह सचिव दिलीप जावलकर, मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ.बीवीआरसी पुरुषोत्तम समेत अन्य अधिकारी मौजूद थे।

 

 

uttarakhandtime
Author: uttarakhandtime