लेटेस्ट न्यूज़
युवक की मौत को लेकर परिजनों ने हत्या का लगाया आरोप, पुलिस से न्याय की लगाई गुहार। | कालाढूंगी के अटल आदर्श विद्यालय में हंगामा: पानी की टंकी की गंदगी और टॉयलेट की कमी पर निरीक्षण टीम और प्रिंसिपल के बीच तीखी बहस | देहरादून में बड़ा हादसा: मोहब्बेवाला में ईंटों से भरा बेकाबू ट्रक गर्ल्स हॉस्टल में घुसा, टला बड़ा टल गया खतरा | फणीन्द्रनाथ शर्मा बने उत्तराखंड भाजपा के नए प्रदेश महामंत्री संगठन, हरियाणा के बाद अब उत्तराखंड की जिम्मेदारी | आंखों पर बांधी पट्टी और फैलाया डर: मोबाइल जागरूकता कार्यक्रम में रोए बच्चे, शिक्षा विभाग ने स्कूल को भेजा नोटिस | किच्छा स्ट्रांग रूम के बाहर देर रात हाईवोल्टेज ड्रामा: छह मतपेटियां बदलने की आशंका पर हंगामा, कांग्रेस प्रत्याशी और पुलिस में नोकझोंक |

आज कोटद्वार में जनसभा करेंगे केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह।

कोटद्वार –आज केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह मंगलवार को दोपहर दो बजे कोटद्वार भाबर के दुर्गापुर में चुनावी जनसभा को संबोधित करने आ रहे है। गढ़वाल लोकसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी अनिल बलूनी के समर्थन में होने वाली इस जनसभा में सुरक्षा व्यवस्था के पुलिस फोर्स कोटद्वार पहुंच गई है। गृहमंत्री के साथ मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी भी जनसभा स्थल पर पहुंचेंगे। केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर भी 17 अप्रैल को चकराता में जनसभा करेंगे। उनका सहसपुर में भी रोड शो होगा। बीते दिन सोमवार को भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा चुनाव प्रचार को धार देने उत्तराखंड पहुंचे थे।

उन्होंने मसूरी में आयोजित जनसभा में टिहरी सीट से प्रत्याशी माला राज्य लक्ष्मी शाह के समर्थन में जनसभा को संबोधित किया। जेपी नड्डा ने कहा कि विकसित भारत के संकल्प के साथ आज हम आगे बढ़ रहे हैं। और साथ ही कहा कि पीएम मोदी के नेतृत्व में देश आगे बढ़ रहा है। कोरोना काल में भारत की ताकत को सबने देखा है।लॉकडाउन लगाया लोगों को बचाने का काम किया, वैक्सीन बनाई, दुनिया को नई राह दिखाई। देश ने स्वास्थ्य के क्षेत्र में कई ऐतिहासिक कार्य किए हैं। कई महामारी में वैक्सीन दशकों तक नहीं आई, लेकिन मोदी सरकार ने कोरोना वैक्सीन कम समय मे बनाकर मिसाल कायम की।डिजिटल के क्षेत्र में कई ऐतिहासिक कार्य हुए हैं।

uttarakhandtime
Author: uttarakhandtime