लेटेस्ट न्यूज़
युवक की मौत को लेकर परिजनों ने हत्या का लगाया आरोप, पुलिस से न्याय की लगाई गुहार। | कालाढूंगी के अटल आदर्श विद्यालय में हंगामा: पानी की टंकी की गंदगी और टॉयलेट की कमी पर निरीक्षण टीम और प्रिंसिपल के बीच तीखी बहस | देहरादून में बड़ा हादसा: मोहब्बेवाला में ईंटों से भरा बेकाबू ट्रक गर्ल्स हॉस्टल में घुसा, टला बड़ा टल गया खतरा | फणीन्द्रनाथ शर्मा बने उत्तराखंड भाजपा के नए प्रदेश महामंत्री संगठन, हरियाणा के बाद अब उत्तराखंड की जिम्मेदारी | आंखों पर बांधी पट्टी और फैलाया डर: मोबाइल जागरूकता कार्यक्रम में रोए बच्चे, शिक्षा विभाग ने स्कूल को भेजा नोटिस | किच्छा स्ट्रांग रूम के बाहर देर रात हाईवोल्टेज ड्रामा: छह मतपेटियां बदलने की आशंका पर हंगामा, कांग्रेस प्रत्याशी और पुलिस में नोकझोंक |

देहरादून में बड़ा हादसा: मोहब्बेवाला में ईंटों से भरा बेकाबू ट्रक गर्ल्स हॉस्टल में घुसा, टला बड़ा टल गया खतरा

गर्ल्स हॉस्टल की दीवार तोड़कर पलटा ट्रक

देहरादून: थाना क्लेमेंटाउन क्षेत्र के मोहब्बेवाला इलाके में एक बार फिर सड़क हादसे ने लोगों को सहमा दिया। शुक्रवार सुबह नेशनल हाईवे से आ रहा ईंटों से भरा एक अनियंत्रित ट्रक सीधे एक गर्ल्स हॉस्टल की दीवार तोड़कर अंदर जा घुसा और पलट गया। इस भयंकर दुर्घटना के बाद हॉस्टल और आसपास के क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल मच गया। गनीमत यह रही कि इस घटना में किसी भी प्रकार की जनहानि नहीं हुई।

रंबल स्ट्रिप बने हादसे की वजह?
ट्रक ड्राइवर मशरूर (निवासी मुजफ्फरनगर) ने हादसे की वजह बताते हुए कहा कि नेशनल हाईवे के प्रवेश द्वार पर ढलान पर गति नियंत्रित करने के लिए रंबल स्ट्रिप्स बनाए गए हैं। जैसे ही ट्रक उन पर से गुजरा, गाड़ी में तेज उछाल आ गया। ड्राइवर के अनुसार, इस उछाल के कारण ट्रक के ब्रेक फेल हो गए। सड़क पर मौजूद अन्य लोगों की जान बचाने के लिए उसने ट्रक को मोड़ने की कोशिश की, जिससे वह अनियंत्रित होकर करीब 200 मीटर दूर स्थित गर्ल्स हॉस्टल में जा घुसा।

प्रशासन के निर्देशों पर उठे सवाल
स्थानीय लोगों का कहना है कि मोहब्बेवाला में हाल ही में हुए एक दर्दनाक हादसे के बाद, जिलाधिकारी आशीष चौहान और एसएसपी प्रमेंद्र डोबाल ने इस क्षेत्र का निरीक्षण किया था। उसी के बाद वाहनों की रफ्तार पर लगाम लगाने के लिए सड़क पर रंबल स्ट्रिप्स बनाए गए थे। हालांकि, स्पीड तो कम हुई है, लेकिन चालकों का आरोप है कि इन स्ट्रिप्स की वजह से भारी वाहनों में खतरनाक उछाल आ रहा है, जो आए दिन नए हादसों को न्योता दे रहा है।

पुलिस और प्रशासन की त्वरित कार्रवाई
मौके पर राहत कार्य: सूचना मिलते ही क्लेमेंटाउन थाना प्रभारी लोकपाल परमार पुलिस बल के साथ तुरंत मौके पर पहुंचे।

ड्राइवर सुरक्षित: पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद घायल ड्राइवर को ट्रक से बाहर निकाला और उसका प्राथमिक उपचार कराया।

क्रेन की मदद: दुर्घटनाग्रस्त ट्रक को हटाने के लिए क्रेन मंगवाई गई और मार्ग को सुचारू किया गया।

थाना प्रभारी लोकपाल परमार ने पुष्टि की है कि हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई है और स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में है।

 

uttarakhandtime
Author: uttarakhandtime

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

इस पोस्ट से जुड़े हुए हैशटैग्स