लेटेस्ट न्यूज़
निष्पक्ष चुनाव की मांग को लेकर हरिद्वार की सड़कों पर उतरी कांग्रेस: शैलजा का सरकार पर तीखा हमला, हरदा के सवाल पर कहा— ‘यह पार्टी का अंदरूनी मामला’ | JCB से फूलों की बारिश, नारों की गूंज: रामनगर में हरीश रावत का भव्य स्वागत | Haridwar : हरिद्वार कुंभ मेला 2027: स्वच्छता को लेकर तैयारियां तेज, 32 सेक्टरों में तैनात होंगे 13 हजार से अधिक टॉयलेट और हाईटेक सफाई तंत्र | पहाड़ी क्षेत्रों में डॉक्टरों को मिलेगा ज्यादा वेतन, धामी कैबिनेट में मानदेय में बढ़ोतरी को मंजूरी | रुड़की: खानपुर में चेकिंग के दौरान पुलिस और बदमाश के बीच मुठभेड़, आरोपी के पैर में लगी गोली | देहरादून में अवैध सिम बॉक्स कॉल सेंटर का बड़ा भंडाफोड़, एसटीएफ और दूरसंचार विभाग की संयुक्त कार्रवाई |
300x250 (Top)

रोशनाबाद जेल से दो कैदी फरार, रामलीला और निर्माण कार्य का फायदा उठाकर भागे

बीते शुक्रवार की देर रात को जिला कारागार रोशनाबाद से दो कैदी रामलीला और निर्माण कार्य का फायदा उठाकर फरार हो गए, जिससे जेल प्रशासन और पुलिस में हड़कंप मच गया। पुलिस दोनों कैदियों की तलाश में जुटी है। लेकिन अब तक कोई जानकारी नहीं मिली है । इसके चलते कैदियों के फरार होने से जेल प्रशासन पर भी सवाल खड़े हो रहे हैं।  मिली जानकारी के मुताबिक, कैदी पंकज निवासी रुड़की और राजकुमार निवासी गोंडा उत्तर प्रदेश रोशनाबाद जेल में बंद थे। पंकज हत्या के मामले में आजीवन कारावास काट रहा था तो राजकुमार अपहरण के मामले में विचाराधीन कैदी है। बताया जा रहा है की रामलीला जेल में चल रही थी। जिसका फायदा उठा कर कैदी जेल से फरार हो गए ।  फिलहाल जेल प्रशासन से सम्पर्क करने का प्रयास किया गया, लेकिन नहीं हो सका। उधर पुलिस अधिकारियों का कहना कि आरोपियों की तलाश की जा रही है।

uttarakhandtime
Author: uttarakhandtime