लेटेस्ट न्यूज़
सुरेंद्र कोली की मौत: पोस्टमार्टम के बाद आज पुलिस को सौंपी जाएगी रिपोर्ट, जांच में आत्महत्या के संकेत | उत्तराखंड में कॉलेज शिक्षकों की भर्ती में बड़ा बदलाव, अब लोक सेवा आयोग करेगा चयन | जन्मदिन की खुशी के बीच खूनी विवाद, चाकू लगने से 25 वर्षीय युवक की मौत | उत्तराखंड: आईआईटी रुड़की का दीक्षांत समारोह संपन्न, एनएसए अजीत डोभाल और सीडीएस जनरल सुब्रमणि ने छात्रों को बांटी डिग्रियां | मसूरी के रेस्टोरेंट में खूनी झड़प: हरियाणा के युवकों ने मचाया तांडव, लाठी-डंडों से हमला; पुलिस जांच में जुटी | ऋषिकेश: नीम बीच के पास गंगा में डूबा दिल्ली का युवक, तेज बहाव के बीच एसडीआरएफ और जल पुलिस का सर्च ऑपरेशन जारी |

Big Breaking : पंचायत चुनाव से पहले दून पुलिस की बड़ी कामयाबी , 125 किलो डायनामाइट के साथ तीन गिरफ्तार

प्रदेश में पंचायत चुनाव से पहले देहरादून पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए भारी मात्रा में विस्फोटक सामग्री बरामद की है। एसएसपी देहरादून के निर्देश पर चलाए जा रहे सघन चेकिंग अभियान के तहत त्यूणी पुलिस ने एक ऑल्टो कार से 125 किलो डायनामाइट जब्त किया है। इस मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।

दरअसल, पंचायत चुनाव को निष्पक्ष और शांतिपूर्ण तरीके से सम्पन्न कराने के लिए देहरादून पुलिस पूरे जिले में सघन चेकिंग अभियान चला रही है। इसी क्रम में 10 जुलाई 2025 को थाना त्यूणी की पुलिस टीम ने HP नंबर की एक ऑल्टो कार को रोका। तलाशी लेने पर कार से 5 पेटियों में रखा 125 किलो डायनामाइट, 2 डब्बे डेटोनेटर, एक लाल रंग की तार का रोल और एक बंडल नीले रंग की बत्ती बरामद हुई।

पुलिस द्वारा जब वाहन सवारों से इस विस्फोटक सामग्री को ले जाने से संबंधित दस्तावेज मांगे गए तो वे कोई वैध कागजात नहीं दिखा पाए। इसके बाद तीनों को गिरफ्तार कर लिया गया और थाना त्यूणी में विस्फोटक अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया। पुलिस अब आरोपियों से पूछताछ कर रही है कि इतनी बड़ी मात्रा में विस्फोटक किस उद्देश्य से लाया जा रहा था।

 

 

 

uttarakhandtime
Author: uttarakhandtime

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

इस पोस्ट से जुड़े हुए हैशटैग्स