लेटेस्ट न्यूज़
निष्पक्ष चुनाव की मांग को लेकर हरिद्वार की सड़कों पर उतरी कांग्रेस: शैलजा का सरकार पर तीखा हमला, हरदा के सवाल पर कहा— ‘यह पार्टी का अंदरूनी मामला’ | JCB से फूलों की बारिश, नारों की गूंज: रामनगर में हरीश रावत का भव्य स्वागत | Haridwar : हरिद्वार कुंभ मेला 2027: स्वच्छता को लेकर तैयारियां तेज, 32 सेक्टरों में तैनात होंगे 13 हजार से अधिक टॉयलेट और हाईटेक सफाई तंत्र | पहाड़ी क्षेत्रों में डॉक्टरों को मिलेगा ज्यादा वेतन, धामी कैबिनेट में मानदेय में बढ़ोतरी को मंजूरी | रुड़की: खानपुर में चेकिंग के दौरान पुलिस और बदमाश के बीच मुठभेड़, आरोपी के पैर में लगी गोली | देहरादून में अवैध सिम बॉक्स कॉल सेंटर का बड़ा भंडाफोड़, एसटीएफ और दूरसंचार विभाग की संयुक्त कार्रवाई |
300x250 (Top)

दिल्ली में निकाय चुनाव और केदारनाथ उपचुनाव को लेकर होने वाली बैठक में रणनीति

उत्तराखंड – राज्य में आगामी निकाय चुनाव और केदारनाथ उपचुनाव को लेकर कांग्रेस की आठ अगस्त को दिल्ली में होने वाली बैठक में रणनीति बनेगी। उत्तराखंड कांग्रेस प्रभारी शैलजा कुमारी ने बैठक के लिए प्रदेश के  नेताओं श्रेष्ठ को दिल्ली बुलाया है।

बदरीनाथ और मंगलौर विस उपचुनाव में मिली जीत से कांग्रेस नेताओं व कार्यकर्ताओं में उत्साह बढ़ा है। बता दें कि अब कांग्रेस के सामने आगामी निकाय चुनाव और केदारनाथ विधानसभा उपचुनाव में बेहतर प्रदर्शन करने की चुनौती है। इसके लिए पार्टी तैयारियों में जुट गई है। प्रदेश प्रभारी शैलजा कुमारी ने आठ अगस्त को दिल्ली में प्रदेश कांग्रेस चुनाव कमेटी भी बुलाई है। जिसमें चुनावी रणनीति पर मंथन किया जाएगा।

बैठक में  प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष करन माहरा, पूर्व सीएम हरीश रावत, विधायक प्रीतम सिंह, पूर्व मंत्री नवप्रभात नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल, शूरवीर सिंह सजवाण, पूर्व मंत्री हरक सिंह रावत समेत पार्टी के अन्य श्रेष्ठ नेता भी शामिल होंगे।

uttarakhandtime
Author: uttarakhandtime