लेटेस्ट न्यूज़
युवक की मौत को लेकर परिजनों ने हत्या का लगाया आरोप, पुलिस से न्याय की लगाई गुहार। | कालाढूंगी के अटल आदर्श विद्यालय में हंगामा: पानी की टंकी की गंदगी और टॉयलेट की कमी पर निरीक्षण टीम और प्रिंसिपल के बीच तीखी बहस | देहरादून में बड़ा हादसा: मोहब्बेवाला में ईंटों से भरा बेकाबू ट्रक गर्ल्स हॉस्टल में घुसा, टला बड़ा टल गया खतरा | फणीन्द्रनाथ शर्मा बने उत्तराखंड भाजपा के नए प्रदेश महामंत्री संगठन, हरियाणा के बाद अब उत्तराखंड की जिम्मेदारी | आंखों पर बांधी पट्टी और फैलाया डर: मोबाइल जागरूकता कार्यक्रम में रोए बच्चे, शिक्षा विभाग ने स्कूल को भेजा नोटिस | किच्छा स्ट्रांग रूम के बाहर देर रात हाईवोल्टेज ड्रामा: छह मतपेटियां बदलने की आशंका पर हंगामा, कांग्रेस प्रत्याशी और पुलिस में नोकझोंक |

राज्य के बागेश्वर जिले में भारी बारिश का का ऑरेंज अलर्ट

मौसम विभाग ने बागेश्वर जिले में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। इसके साथ देहरादून, नैनीताल, चम्पावत और ऊधमसिंहनगर जिले में भी हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है।

बता दें कि दहरादून में बुधवार को सुबह से बारिश का शुरू हो गयी था। कई जगहों पर तेज बारिश के चलते जलभराव भी हो गया। इससे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। बारिश के दौरान प्रिंस चौक, दून अस्पताल के पास, चकराता रोड सहित कई जगहों पर पानी भर गया।

राजधानी में बुधवार को दो घंटे की बारिश से सचिवालय परिसर में भी पानी भर गया। इससे आने-जाने वाले अफसरों और कर्मचारियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा।
करीब दो घंटे की बारिश से उत्तराखंड सचिवालय परिसर जलमग्न हो गया। जलभराव सचिवालय के उस भवन के सामने हुआ, जिसकी चौथी मंजिल में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी बैठते हैं। इस कारण अधिकारी, कर्मचारी और जनप्रतिनिधियों को गाड़ी से उतरकर सचिवालय बिल्डिंग में प्रवेश करने में काफी परेशानी हुई।

uttarakhandtime
Author: uttarakhandtime