लेटेस्ट न्यूज़
भारत माता मंदिर के महंत और निरंजनी अखाड़े के महामंडलेश्वर स्वामी ललितानंद गिरी ने मंदिर ट्रस्ट पर लगाए गंभीर आरोप | देहरादून में जब बच्चों ने कुछ इस अंदाज में किया बर्थडे विश तो अचानक छलक उठे राष्ट्रपति के आंसू… | 21 को आयोजित होने वाले अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के मुख्य कार्यक्रम में पहुंचे मुख्यमंत्री | Big Breaking : उत्तरकाशी में दीवार गिरने से एक ही परिवार के चार सदस्यों की मौत | मध्य क्षेत्रीय परिषद की 25वीं बैठक की तैयारियों के संबंध में गुरुवार को मुख्यमंत्री आवास में उच्चस्तरीय बैठक | मुख्य सचिव आनंद बर्धन की अध्यक्षता में सचिवालय सभागार में *रेरा* (रियल एस्टेट रेगुलेटरी अथॉरिटी) की समीक्षा बैठक |

गर्मी कर रही है लोगों को परेशान देहरादून समेत छह जिलों में तेज हवाएं चलने का अलर्ट जारी ।

देहरादून- राज्य में मौसम विभाग ने देहरादून सहित छह जिलों में तेज हवाएं चलने का अलर्ट जारी किया है।साथ ही मौसम विभाग के अनुसार शुक्रवार को दून के साथ उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ में 30-40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलेंगी। कहीं आकाशीय बिजली भी चमक सकती है।

इसके अलावा हरिद्वार, पौड़ी, ऊधमसिंहनगर में भी मध्यम से तेज हवाएं चलेंगी। तेज धूप के साथ दिन में गर्मी परेशान कर रही है। शुक्रवार यानी आज का दिन इस सीजन का सबसे अधिक गर्म दिन दर्ज हो सकता है। आईएमडी ने आज का अधिकतम तापमान 37 डिग्री सेल्सियस दर्ज होने की संभावना जताई है। वहीं बीते दिन बृहस्पतिवार को तेज धूप से परेशानी हुई। लेकिन हवाओं ने राहत भी दी।

देहरादून का अधिकतम तापमान 35.6 डिग्री दर्ज किया गया। शुक्रवार को तेज झोंकेदार हवाएं चलने का पूर्वानुमान है। पूर्वानुमान के अनुसार तेज हवाएं चलती हैं । तो गर्मी से कुछ राहत रहेगी। देहरादून का मौसम साफ रहेगा। कहीं आंशिक रूप से बादल छा सकते हैं। अधिकतम तापमान 37 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 20 डिग्री सेल्सियस दर्ज हो सकता है।

uttarakhandtime
Author: uttarakhandtime