Haldwani: टचिंग ग्राउंड में कूड़े के पहाड़ का निरीक्षण, डीएम ने दिए सुरक्षा और सफाई के निर्देश

 हल्द्वानी। नगर निगम हल्द्वानी के टचिंग ग्राउंड में लंबे समय से जमा हो रहे कूड़े के पहाड़ और उसके ट्रीटमेंट प्लांट का आज नैनीताल की जिलाधिकारी वंदना सिंह चौहान ने औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान डीएम ने कूड़ा निस्तारण की मौजूदा स्थिति का जायजा लिया और नगर निगम अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि प्लांट की कार्यप्रणाली को दुरुस्त कर जल्द गति दी जाए, ताकि समस्या और न बढ़े।

दूसरे रास्ते पर सुरक्षा के निर्देश

निरीक्षण के दौरान डीएम ने यह भी देखा कि नगर निगम द्वारा टचिंग ग्राउंड तक पहुंचने के लिए एक दूसरा रास्ता खोला गया है। इस पर उन्होंने निर्देश दिया कि इस मार्ग पर उचित संकेतक और आवश्यक सुरक्षा उपाय सुनिश्चित किए जाएं, ताकि भविष्य में कोई दुर्घटना न हो। उन्होंने कहा कि हादसे रोकना प्रशासन की प्राथमिक जिम्मेदारी है।

पेड़-पौधों की देखभाल पर जोर

निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने 38वें राष्ट्रीय खेलों के दौरान टचिंग ग्राउंड के बाहर लगाए गए पेड़ों का भी जायजा लिया। उन्होंने नगर निगम को आदेश दिया कि इन पौधों की सही देखभाल की जाए, समय पर पानी और खाद दी जाए, ताकि पर्यावरण संरक्षण और क्षेत्र की सुंदरता बनी रहे।

कूड़ा निस्तारण की बड़ी चुनौती

टचिंग ग्राउंड में कूड़े का पहाड़ हल्द्वानी शहर की बड़ी समस्या बना हुआ है। इससे न केवल प्रदूषण बढ़ रहा है, बल्कि स्वास्थ्य और स्वच्छता पर भी गंभीर खतरा मंडरा रहा है। डीएम के सख्त निर्देशों के बाद अब उम्मीद है कि नगर निगम जल्द प्रभावी कदम उठाएगा।

uttarakhandtime
Author: uttarakhandtime

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

इस पोस्ट से जुड़े हुए हैशटैग्स