लेटेस्ट न्यूज़
निष्पक्ष चुनाव की मांग को लेकर हरिद्वार की सड़कों पर उतरी कांग्रेस: शैलजा का सरकार पर तीखा हमला, हरदा के सवाल पर कहा— ‘यह पार्टी का अंदरूनी मामला’ | JCB से फूलों की बारिश, नारों की गूंज: रामनगर में हरीश रावत का भव्य स्वागत | Haridwar : हरिद्वार कुंभ मेला 2027: स्वच्छता को लेकर तैयारियां तेज, 32 सेक्टरों में तैनात होंगे 13 हजार से अधिक टॉयलेट और हाईटेक सफाई तंत्र | पहाड़ी क्षेत्रों में डॉक्टरों को मिलेगा ज्यादा वेतन, धामी कैबिनेट में मानदेय में बढ़ोतरी को मंजूरी | रुड़की: खानपुर में चेकिंग के दौरान पुलिस और बदमाश के बीच मुठभेड़, आरोपी के पैर में लगी गोली | देहरादून में अवैध सिम बॉक्स कॉल सेंटर का बड़ा भंडाफोड़, एसटीएफ और दूरसंचार विभाग की संयुक्त कार्रवाई |
300x250 (Top)

हर की पौड़ी पर 3 मुस्लिम विधायकों को निमंत्रण पर विवाद, गंगा सभा और बजरंग दल ने जताया विरोध

हरिद्वार जिला प्रशासन की ओर से उत्तराखंड स्थापना दिवस पर हर की पौड़ी घाट पर आयोजित कार्यक्रम में क्षेत्र के तीन मुस्लिम विधायकों को आमंत्रित किए जाने पर विवाद खड़ा हो गया। । घाट का प्रबंधन करने वाली संस्था गंगा सभा ने कथित तौर पर इस कदम का विरोध किया।संस्था की ओर से तर्क दिया गया कि तीनों मुस्लिम विधायकों को आमंत्रित नहीं किया जाना चाहिए था क्योंकि “गैर हिंदुओं को लंबे समय से घाट पर प्रवेश की अनुमति नहीं है। अंग्रेजों ने भी इसे हरिद्वार म्युनिसिपल एक्ट 1935 के तहत एक नियम बना दिया था।”द टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के अनुसार, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और कई अन्य भाजपा नेताओं की मौजूदगी में सोमवार को इस सांस्कृतिक कार्यक्रम और लाइट शो का आयोजन किया गया। प्रोटोकॉल के तहत हरिद्वार जिला प्रशासन ने पिरान कलियर से कांग्रेस विधायक फुरकान अहमद, लक्सर से बसपा विधायक मोहम्मद शहजाद और मंगलौर से कांग्रेस विधायक काजी निजामुद्दीन को आमंत्रित किया था। हालांकि, इन तीनों में से कोई भी मुस्लिम विधायक इस कार्यक्रम में शामिल नहीं हुआ।

uttarakhandtime
Author: uttarakhandtime