लेटेस्ट न्यूज़
सांसद निधि से मिली 30 लाख की अंतिम यात्रा बस, रुड़की के लोगों को मिलेगी बड़ी राहत | उत्तराखंड से सोमनाथ तक निकलेगी ‘बाबा सोमनाथ स्वाभिमान यात्रा’, संस्कृति और पर्यावरण संरक्षण का देगी संदेश | 23 मुकदमों वाला शातिर वन अपराधी आखिरकार गिरफ्तार, दो आरे के साथ जंगल में घुसते ही वन विभाग ने दबोचा | सीएम धामी :’जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार’ अभियान से जनता और शासन के बीच बढ़ा विश्वास | देहरादून: धामी कैबिनेट की आज अहम बैठक, ईवी पॉलिसी, शिक्षक तबादला व्यवस्था समेत कई बड़े प्रस्तावों पर लग सकती है मुहर | लखवाड़ बांध परियोजना में बड़ा हादसा टला: बारिश के बीच पहाड़ी दरकी, जेसीबी चालक ने कूदकर बचाई जान |

रोह नदी का रूख मोड़ने की जिलाधिकारी से की शिकायत

क्षेत्र के ग्राम प्रधानों के एक प्रतिनिधिमंडल ने जिलाधिकारी हरिद्वार को शिकायती पत्र देकर रोह नदी का रुख मोड़े जाने की शिकायत की है। जिस पर जिलाधिकारी ने ज्वाइंट मजिस्ट्रेट को मौके पर जाकर कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं। जिलाधिकारी को दिए गए पत्र में बताया गया है कि पतंजलि योगपीठ से सहदेवपुर तक जाने वाली सड़क पर पथनी रोह नदी का पानी आता है। जिसको कुछ असामाजिक तत्वों व प्रॉपर्टी डीलरों ने बांध लगाकर पानी की दिशा को मोड़ दिया है। इससे नदी का सारा पानी ग्राम अतमलपुर बॉगला, रोहालकी किशनपुर, अहमदपुर, शांतरशाह की हजारों बीघा खेती की जमीन को बर्बाद कर रहा है। पानी की राह में एक स्कूल भी पड़ रहा है। जिससे बच्चों की जान को भी खतरा पैदा हो गया है।शिकायत करने वालों में बहादराबाद के प्रधान नीरज चौहान, रोहालकी किशनपुर प्रधान विकास चौहान, सुल्तानपुर मजरी के प्रधान मोहित चौहान, वरिष्ठ उप प्रमुख उधम सिंह चौहान, मंगल सिंह, गौरव चौहान, नवीन कुमार आदि जनप्रतिनिधि शामिल हैं।

uttarakhandtime
Author: uttarakhandtime