सीएम धामी ने विपक्ष पर साधा निशाना

सीएम धामी

देहरादून। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने विपक्ष पर तीखा हमला बोलते हुए कहा है कि वोट बैंक की राजनीति के चलते देवभूमि की मूल पहचान से समझौता किया जा रहा है। मुख्यमंत्री ने कहा कि विपक्ष की मंशा जनता के सामने स्पष्ट हो चुकी है और लोग सब कुछ समझ रहे हैं।

उन्होंने दो टूक कहा कि राज्य सरकार ऐसी किसी भी गतिविधि को बर्दाश्त नहीं करेगी जो प्रदेश की सांस्कृतिक पहचान और सामाजिक संतुलन के खिलाफ हो। सरकार जनभावनाओं और कानून के दायरे में रहते हुए कड़े फैसले लेने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है।

कानून के तहत होगी सख्ती

मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि उत्तराखंड की परंपराएं, संस्कृति और सामाजिक ताना–बाना सरकार की प्राथमिकता हैं। उन्होंने दोहराया कि जो भी तत्व राज्य की शांति और पहचान को नुकसान पहुंचाने की कोशिश करेगा, उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

विपक्ष के एजेंडे पर सवाल

अपने बयान में मुख्यमंत्री ने कहा कि विपक्ष मुस्लिम यूनिवर्सिटी जैसे मुद्दों को आगे बढ़ा रहा है, जो राज्य की सांस्कृतिक पहचान के खिलाफ हैं। उन्होंने दावा किया कि ऐसे विषयों को उठाकर विपक्ष समाज को गुमराह करने का प्रयास कर रहा है।

ये भी पढ़े : कैबिनेट मंत्री के आश्वासन के बाद स्थगित हुआ धरना

सरकार के सख्त कदमों का हवाला

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार पहले ही भूमि जिहाद, लव जिहाद और थूक जिहाद जैसी गतिविधियों के खिलाफ सख्त कदम उठा चुकी है और आगे भी इसी तरह की कार्रवाई जारी रहेगी। उन्होंने स्पष्ट किया कि उत्तराखंड की मूल पहचान को संरक्षित रखना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल है।

Anjali Rawat
Author: Anjali Rawat

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *