लेटेस्ट न्यूज़
निष्पक्ष चुनाव की मांग को लेकर हरिद्वार की सड़कों पर उतरी कांग्रेस: शैलजा का सरकार पर तीखा हमला, हरदा के सवाल पर कहा— ‘यह पार्टी का अंदरूनी मामला’ | JCB से फूलों की बारिश, नारों की गूंज: रामनगर में हरीश रावत का भव्य स्वागत | Haridwar : हरिद्वार कुंभ मेला 2027: स्वच्छता को लेकर तैयारियां तेज, 32 सेक्टरों में तैनात होंगे 13 हजार से अधिक टॉयलेट और हाईटेक सफाई तंत्र | पहाड़ी क्षेत्रों में डॉक्टरों को मिलेगा ज्यादा वेतन, धामी कैबिनेट में मानदेय में बढ़ोतरी को मंजूरी | रुड़की: खानपुर में चेकिंग के दौरान पुलिस और बदमाश के बीच मुठभेड़, आरोपी के पैर में लगी गोली | देहरादून में अवैध सिम बॉक्स कॉल सेंटर का बड़ा भंडाफोड़, एसटीएफ और दूरसंचार विभाग की संयुक्त कार्रवाई |
300x250 (Top)

अनियंत्रित होकर खाई में गिरी कार एक की मौत और एक घायल ।

पौड़ी से सड़क हादसे की खबर सामने आयी है । देर रात चुवीचा गांव की ओर जाने वाली रोड पर एक कार अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी। हादसे में एक व्यक्ति की दर्दनाक मौत हो गई। जबकि एक की हालत गंभीर बताई का रही है। घायल को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना देर रात की बताई जा रही है।

 

जानकारी के अनुसार सत्यखाल रोड की तरफ चुवीचा गांव को जाने वाली रोड पर एक कार बेकाबू होकर गहरी खाई में जा गिरी। कार के खाई में गिरने की आवाज सुनते ही आसपास के लोग घटनास्थल पर पहुंचे। स्थानीय लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। सूचना पाकर पुलिस की टीम मौके पर पहुंची।

पुलिस ने कार सवार घायलों को खाई से बाहर निकाल कर अस्पताल पहुंचाया। जहां चिकित्सकों ने एक को मृत घोषित कर दिया। जबकि दूसरे की हालत गंभीर बनी हुई है। मृतक की पहचान अरुण कुमार ने (30) निवासी पौड़ी के रूप में हुई। जबकि दिवाकर नौटियाल (32) निवासी पौड़ी की हालत गंभीर बनी हुई है। हादसा किस वजह से हुए है। इसकी जांच जारी है।

uttarakhandtime
Author: uttarakhandtime