लेटेस्ट न्यूज़
निष्पक्ष चुनाव की मांग को लेकर हरिद्वार की सड़कों पर उतरी कांग्रेस: शैलजा का सरकार पर तीखा हमला, हरदा के सवाल पर कहा— ‘यह पार्टी का अंदरूनी मामला’ | JCB से फूलों की बारिश, नारों की गूंज: रामनगर में हरीश रावत का भव्य स्वागत | Haridwar : हरिद्वार कुंभ मेला 2027: स्वच्छता को लेकर तैयारियां तेज, 32 सेक्टरों में तैनात होंगे 13 हजार से अधिक टॉयलेट और हाईटेक सफाई तंत्र | पहाड़ी क्षेत्रों में डॉक्टरों को मिलेगा ज्यादा वेतन, धामी कैबिनेट में मानदेय में बढ़ोतरी को मंजूरी | रुड़की: खानपुर में चेकिंग के दौरान पुलिस और बदमाश के बीच मुठभेड़, आरोपी के पैर में लगी गोली | देहरादून में अवैध सिम बॉक्स कॉल सेंटर का बड़ा भंडाफोड़, एसटीएफ और दूरसंचार विभाग की संयुक्त कार्रवाई |
300x250 (Top)

चारधाम यात्रा मार्ग पर अवैध रूप से खड़े वाहनों के खिलाफ आज से चलेगा अभियान ।

चारधाम यात्रा मार्ग पर अवैध रूप से खड़े होने वाले वाहनों के खिलाफ शनिवार से अभियान चलाने का निर्देश दिया गया है। इसके साथ ही होटल और रेस्टोरेंट मालिकों पर भी कार्रवाई की जाएगी जो अपने कर्मचारियों और ग्राहकों को पार्किंग की सुविधा नहीं दे रहे हैं। यह स्थिति सड़क किनारे अवैध पार्किंग को बढ़ावा दे रही है।

जिसको लेकर  मुख्य सचिव राधा रतूड़ी ने ऐसे वाहनों के खिलाफ सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि ऋषिकेश में रॉफ्टिंग और कैंपिंग स्थलों के पास ही पर्यटकों के वाहनों के लिए पार्किंग की व्यवस्था होनी चाहिए। यात्रा सीजन के दौरान ऋषिकेश, लक्ष्मणझूला, मुनिकीरेती, तपोवन और श्रीनगर में ट्रैफिक की बेहद गंभीर समस्या होती है। इस मुद्दे को ध्यान में रखते हुए।

 

मुख्य सचिव ने पुलिस महानिदेशक, कमिश्नर गढ़वाल और देहरादून, टिहरी और पौड़ी के जिलाधिकारियों और पुलिस कप्तानों के साथ ट्रैफिक मैनेजमेंट की कार्य योजना के बारे में चर्चा की है।उन्होंने जिलाधिकारियों को दीर्घ अवधि के प्रस्तावों को शासन को जल्द भेजने के निर्देश दिए हैं, साथ ही लघु अवधि के सुधारात्मक कदमों को भी तत्काल उठाने का आदेश दिया।

uttarakhandtime
Author: uttarakhandtime