लेटेस्ट न्यूज़
निष्पक्ष चुनाव की मांग को लेकर हरिद्वार की सड़कों पर उतरी कांग्रेस: शैलजा का सरकार पर तीखा हमला, हरदा के सवाल पर कहा— ‘यह पार्टी का अंदरूनी मामला’ | JCB से फूलों की बारिश, नारों की गूंज: रामनगर में हरीश रावत का भव्य स्वागत | Haridwar : हरिद्वार कुंभ मेला 2027: स्वच्छता को लेकर तैयारियां तेज, 32 सेक्टरों में तैनात होंगे 13 हजार से अधिक टॉयलेट और हाईटेक सफाई तंत्र | पहाड़ी क्षेत्रों में डॉक्टरों को मिलेगा ज्यादा वेतन, धामी कैबिनेट में मानदेय में बढ़ोतरी को मंजूरी | रुड़की: खानपुर में चेकिंग के दौरान पुलिस और बदमाश के बीच मुठभेड़, आरोपी के पैर में लगी गोली | देहरादून में अवैध सिम बॉक्स कॉल सेंटर का बड़ा भंडाफोड़, एसटीएफ और दूरसंचार विभाग की संयुक्त कार्रवाई |
300x250 (Top)

किशोरी के साथ हुए दुष्कर्म की फोरेंसिक रिपोर्ट का इंतजार

आईएसबीटी परिसर में किशोरी के साथ हुए दुष्कर्म के मामले में पुलिस के दौरान लगभग सभी साक्ष्यों को जुटा चुकी है। इनमें से ज्यादातर साक्ष्यों को फोरेंसिक लैब भी भेजा जा चुका है। अब फोरेंसिक जांच रिपोर्ट आने के बाद पुलिस जल्द ही इस मामले में चार्जशीट दाखिल करेगी। पांचों आरोपी इस वक्त सुद्धोवाला जेल में बंद हैं।

12 अगस्त की रात कश्मीरी गेट से रोडवेज की बस में ड्राइवर किशोरी को लेकर देहरादून आईएसबीटी पहुंचा था। आईएसबीटी परिसर में पार्किंग में खड़ी बसे में किशोरी से रोडवेज और अनुबंधित बसों के पांच ड्राइवर-कंडक्टरों ने सामूहिक दुष्कर्म किया। इस मामले में बीते शनिवार को बाल कल्याण समिति की ओर से केस दर्ज किया गया।

मामले में रोडवेज की अनुबंधित बस के ड्राइवर धर्मेंद्र कुमार, रवि कुमार, रोडवेज के ड्राइवर राजपाल, कंडक्टर देवेंद्र और कैशियर का काम कर रहे कंडक्टर राजेश कुमार सोनकर को गिरफ्तार किया गया था। इन आरोपियों से कई दौर की पूछताछ भी की गई। इसके बाद पुलिस ने न्यायालय के आदेश पर शुक्रवार को पांचों आरोपियों को पुलिस कस्टडी रिमांड में भी लिया था।

दो दिनों तक रिमांड में आरोपियों से पूछताछ की गई। इसके अलावा आरोपियों के कपड़े और एक कंबल को आशारोड़ी के जंगल से बरामद भी किया गया। पुलिस ने सभी साक्ष्यों को फोरेंसिक जांच के लिए लैब भिजवा दिया है। एसएसपी अजय सिंह ने बताया कि मामले में प्राथमिक जांच के बाद साक्ष्य बरामद कर लिए गए हैं। अब फोरेंसिक रिपोर्ट का इंतजार है। एसआईटी विवेचना के बाकी तथ्यों को पूरा कर जल्द ही कोर्ट में चार्जशीट दाखिल करेगी। पुलिस का यही प्रयास है कि आरोपियों को सख्त से सख्त सजा दिलाई जा सके।

uttarakhandtime
Author: uttarakhandtime