लेटेस्ट न्यूज़
निष्पक्ष चुनाव की मांग को लेकर हरिद्वार की सड़कों पर उतरी कांग्रेस: शैलजा का सरकार पर तीखा हमला, हरदा के सवाल पर कहा— ‘यह पार्टी का अंदरूनी मामला’ | JCB से फूलों की बारिश, नारों की गूंज: रामनगर में हरीश रावत का भव्य स्वागत | Haridwar : हरिद्वार कुंभ मेला 2027: स्वच्छता को लेकर तैयारियां तेज, 32 सेक्टरों में तैनात होंगे 13 हजार से अधिक टॉयलेट और हाईटेक सफाई तंत्र | पहाड़ी क्षेत्रों में डॉक्टरों को मिलेगा ज्यादा वेतन, धामी कैबिनेट में मानदेय में बढ़ोतरी को मंजूरी | रुड़की: खानपुर में चेकिंग के दौरान पुलिस और बदमाश के बीच मुठभेड़, आरोपी के पैर में लगी गोली | देहरादून में अवैध सिम बॉक्स कॉल सेंटर का बड़ा भंडाफोड़, एसटीएफ और दूरसंचार विभाग की संयुक्त कार्रवाई |
300x250 (Top)

जिला पंचायत अध्यक्ष सीट की दिशा पहली बार बदली, इस बार परवादून की महिला को मिली कुर्सी

दून जिला पंचायत अध्यक्ष की जीत इस बार कई बिंदुओं के लिहाज से महत्वपूर्ण है। भाजपा शासित प्रदेश में राजधानी की सीट विपक्ष के खाते में जाने के साथ ही 30 साल बाद इस सीट की दिशा भी बदली है। देहरादून जिला पंचायत अध्यक्ष की कुर्सी पर राज्य बनने के बाद पहली परवादून की महिला कुर्सी पर बैठेगी। इससे पहले यहां जौनसार-बावर क्षेत्र से ही अध्यक्ष रहे हैं।

जौनसार-बावर उत्तराखंड के गढ़वाल मंडल का एक पहाड़ी क्षेत्र है। यह दून के उत्तर-पश्चिम में जहां हिमाचल प्रदेश की सीमा पर से लगा है दूसरी तरफ उत्तरकाशी-टिहरी से लगा है। दून जिले का यह इलाका राजनीतिक लिहाज से पछवादून भी कहा जाता है तो दूसरी तरफ डोईवाला क्षेत्र का इलाका परवादून कहा जाता है। देहरादून जिला पंचायत अध्यक्ष की सीट पर 1996 में रामशरण नौटियाल जिला पंचायत अध्यक्ष बने थे।

उस समय सीट को जिला परिषद कहा जाता था। इसके बाद 2000 में राज्य अस्तित्व में आया करीब एक साल बाद चुनाव हुए। इस चुनाव में विधायक प्रीतम सिंह के भाई चमन सिंह जिला पंचायत अध्यक्ष बने। उन्होंने अपना कार्यकाल पूरा किया। जिसके बाद चुनाव थोड़ा देरी से हुए तो 2008 में भाजपा समर्थित प्रत्याशी मधु चौहान ने जीत दर्ज की। उसके बाद 2013 में दोबारा चमन सिंह ने जीत दर्ज की और 2019 में हुए चुनाव में फिर मधु चौहान जिला पंचायत अध्यक्ष की सीट पर बैठी। ये तीनों ही जौनसार बावर क्षेत्र से हैं। इस बार जब चुनाव हुआ तो कांग्रेस ने डोईवाला क्षेत्र की सुखविंदर को अध्यक्ष बनाया और वह जीत गई।

इस बार उपाध्यक्ष पर काबिज हुए अभिषेक
भले ही इस बार जौनसार-बावर क्षेत्र से जिला पंचायत अध्यक्ष न जीते हो पर उपाध्यक्ष पर उसी क्षेत्र के अभिषेक सिंह ने जीत दर्ज की है। वह विधायक प्रीतम सिंह के पुत्र हैं और उन्होंने पहली बार यह चुनाव लड़ा है।

तीसरी बार अध्यक्ष बनने से चूकीं मधु
मधु चौहान पूर्व में दो बार जिला पंचायत अध्यक्ष रह चुकी हैं। इस बार फिर भाजपा ने उन पर विश्वास जताया और उनको जिला पंचायत अध्यक्ष के लिए मैदान में उतारा था, लेकिन वह इस बार चुनाव नहीं जीत पाई। जिस कारण वह तीसरी बार देहरादून जिलाध्यक्ष बनने से चूक गईं।

uttarakhandtime
Author: uttarakhandtime

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

इस पोस्ट से जुड़े हुए हैशटैग्स