Haridwar: देह व्यापार की सूचना पर पुलिस का छापा-पांच युवक 8 युवतियाँ गिरफ्तार।

रुड़की में होटल की आड़ में सेक्स रैकेट चल रहा था जिसकी सूचना पर सिविल लाइंस पुलिस और AHTU की छापेमारी में 13 युवक युवतियों गिरफ्तार किया गया है। रुड़की के मलकपुर चुंगी स्थित होटल श्रीनिवास में सिविल लाइंस पुलिस और एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 8 युवतियों और 5 युवकों को आपत्तिजनक हालत में हिरासत में लिया है।

गिरफ्तारों में होटल का मैनेजर भी शामिल है। बताया जा रहा है कि इस होटल में लंबे समय से देह व्यापार का गोरखधंधा चल रहा था। ग्राहकों की डिमांड पर युवतियों को बाहर भी भेजा जाता था। वहीं कोतवाली प्रभारी मणिभूषण श्रीवास्तव के मुताबिक सभी से पूछताछ जारी है। नामों का खुलासा कार्रवाई पूरी होने के बाद किया जाएगा।

बड़ी बात यह है कि शहर के बीचों-बीच इस तरह का धंधा चल रहा था और प्रशासन की आंखों में धूल झोंकी जा रही थी। अब देखना होगा कि इस गोरखधंधे की जड़ें कितनी गहरी हैं और किन रसूखदारों से इसका कनेक्शन है।

 

uttarakhandtime
Author: uttarakhandtime

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

इस पोस्ट से जुड़े हुए हैशटैग्स