लेटेस्ट न्यूज़
निष्पक्ष चुनाव की मांग को लेकर हरिद्वार की सड़कों पर उतरी कांग्रेस: शैलजा का सरकार पर तीखा हमला, हरदा के सवाल पर कहा— ‘यह पार्टी का अंदरूनी मामला’ | JCB से फूलों की बारिश, नारों की गूंज: रामनगर में हरीश रावत का भव्य स्वागत | Haridwar : हरिद्वार कुंभ मेला 2027: स्वच्छता को लेकर तैयारियां तेज, 32 सेक्टरों में तैनात होंगे 13 हजार से अधिक टॉयलेट और हाईटेक सफाई तंत्र | पहाड़ी क्षेत्रों में डॉक्टरों को मिलेगा ज्यादा वेतन, धामी कैबिनेट में मानदेय में बढ़ोतरी को मंजूरी | रुड़की: खानपुर में चेकिंग के दौरान पुलिस और बदमाश के बीच मुठभेड़, आरोपी के पैर में लगी गोली | देहरादून में अवैध सिम बॉक्स कॉल सेंटर का बड़ा भंडाफोड़, एसटीएफ और दूरसंचार विभाग की संयुक्त कार्रवाई |
300x250 (Top)

सुप्रीम कोर्ट के निर्देशों पर जिला स्तरीय सड़क सुरक्षा समिति की बैठक

चमोली । सुप्रीम कोर्ट के निर्देशों के अनुपालन में जनपद चमोली की जिला स्तरीय सड़क सुरक्षा समिति की बैठक आज जिला सभागार गोपेश्वर में जिलाधिकारी संदीप तिवारी की अध्यक्षता में आयोजित की गई।बैठक में जनपद में सड़क सुरक्षा से संबंधित व्यवस्थाओं की विस्तार से चर्चा की गयी।

जिलाधिकारी ने बताया 1 मार्च 2025 से 31 मई 2025 के बीच कुल 8 दुर्घटना के मामलों का विवरण पेश किया गया,जिनमे से एक मामले में एफआईआर दर्ज हुयी थी,जिसमें पुलिस द्वारा आरोप पत्र न्यायालय में दाखिल कर दिया गया हैं और अन्य दुर्घटनाओं में जहां ड्राइवर की गलती परिलक्षित होती है उनमें एसडीएम,पुलिसऔर आरटीओ को संयुक्त रूप से चेकिंग अभियान चलाने के लिए निर्देशित किया गया और उन वाहन चालकों के खिलाफ कार्यवाही करने के निर्देश दिए गए हैं जो अनफिट व्हीकल लेकर चलते हैं,स्पीड लिमिट का पालन नहीं करते अथवा नशे की हालत में गाड़ी चलाते हैं।

जिलाधिकारी ने संबंधित विभागों को निर्देशित किया कि सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम, ब्लैक स्पॉट्स की पहचान और सड़क चिन्हों व चेतावनी बोर्डों की स्पष्टता सुनिश्चित की जाए।

उन्होंने यह भी निर्देश दिए कि दुर्घटनाग्रस्त क्षेत्रों की मैपिंग कर प्राथमिकता के आधार पर सुधार कार्य आरंभ किए जाएं। इस दौरान इकाई प्रभारी (ब्रिडकुल )के मीटिंग में अनुपस्थित होने पर कारण बताओ नोटिस जारी किया।

रिपोर्ट – सुरेन्द्र धनेत्रा 

 

 

uttarakhandtime
Author: uttarakhandtime

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

इस पोस्ट से जुड़े हुए हैशटैग्स