लेटेस्ट न्यूज़
निष्पक्ष चुनाव की मांग को लेकर हरिद्वार की सड़कों पर उतरी कांग्रेस: शैलजा का सरकार पर तीखा हमला, हरदा के सवाल पर कहा— ‘यह पार्टी का अंदरूनी मामला’ | JCB से फूलों की बारिश, नारों की गूंज: रामनगर में हरीश रावत का भव्य स्वागत | Haridwar : हरिद्वार कुंभ मेला 2027: स्वच्छता को लेकर तैयारियां तेज, 32 सेक्टरों में तैनात होंगे 13 हजार से अधिक टॉयलेट और हाईटेक सफाई तंत्र | पहाड़ी क्षेत्रों में डॉक्टरों को मिलेगा ज्यादा वेतन, धामी कैबिनेट में मानदेय में बढ़ोतरी को मंजूरी | रुड़की: खानपुर में चेकिंग के दौरान पुलिस और बदमाश के बीच मुठभेड़, आरोपी के पैर में लगी गोली | देहरादून में अवैध सिम बॉक्स कॉल सेंटर का बड़ा भंडाफोड़, एसटीएफ और दूरसंचार विभाग की संयुक्त कार्रवाई |
300x250 (Top)

Big Breaking : असम से आई युवती की डूबने से ही हुई थी मौत

ऋषिकेश के निकट मुनिकीरेती थाना क्षेत्र अंतर्गत फूल चट्टी स्थित गंगा तट पर मृत मिली असम की युवती की पोस्टमार्टम रिपोर्ट पुलिस को मिल गई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के मुताबिक युवती की मौत पानी मे डूबने से हुई है। पुलिस की जांच में भी अभी तक किसी भी प्रकार से कोई क्राइम युवती के साथ होने की पुष्टि नही हुई है। युवती ने गंगा में कूदकर ही आत्महत्या की है। लेकिन आत्महत्या की वजह का अभी तक खुलासा नहीं हुआ है।

 

बता दे कि 8 जून को होजाई आसाम निवासी 25 वर्षीय रोशमिता गुड़गांव निवासी अपने मित्र के साथ शिवपुरी में घूमने के लिए आई थी। एक होटल के कमरे में दोनों रुके थे। लेकिन रोशमिता का मित्र शाम के समय कहीं घूमने चला गया। जब वह वापस आया तो रोशमिता कमरे में नहीं मिली। काफी तलाशने के बाद भी जब रोशमिता का कुछ पता नहीं चला तो पुलिस को सूचना दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने भी रोशमिता की बहुत तलाश की। इस दौरान किसी ने बताया कि एक युवती को उन्होंने गंगा में कूदते हुए देखा है। इस आधार पर एसडीआरएफ की टीम ने गंगा में सर्च ऑपरेशन चलाया और 10 जून को फूल चट्टी में रोशमिता का शव गंगा तट से बरामद किया।

पुलिस ने एम्स में मृतक का पोस्टमार्टम कराया। मुनिकीरेती के थाना प्रभारी निरीक्षक प्रदीप चौहान ने बताया कि रोशमिता की मौत पानी में डूबने से होने की जानकारी पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मिली है। रिपोर्ट के मुताबिक रोशमिता के साथ कोई जोर जबरदस्ती और यौन अटेम्प्ट भी नही हुआ है। पुलिस ने जो जांच की है उसके आधार पर अभी तक यह स्पष्ट हो गया है की रोशमिता ने गंगा में कूद कर आत्महत्या की है। लेकिन यह आत्महत्या क्यों की है इस सवाल का जवाब पुलिस तलाश रही है। बता दे कि रोशमिता शिवपुरी आने से पहले दिल्ली में रेलवे की परीक्षा देने के लिए आई थी।

uttarakhandtime
Author: uttarakhandtime

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

इस पोस्ट से जुड़े हुए हैशटैग्स