लेटेस्ट न्यूज़
युवक की मौत को लेकर परिजनों ने हत्या का लगाया आरोप, पुलिस से न्याय की लगाई गुहार। | कालाढूंगी के अटल आदर्श विद्यालय में हंगामा: पानी की टंकी की गंदगी और टॉयलेट की कमी पर निरीक्षण टीम और प्रिंसिपल के बीच तीखी बहस | देहरादून में बड़ा हादसा: मोहब्बेवाला में ईंटों से भरा बेकाबू ट्रक गर्ल्स हॉस्टल में घुसा, टला बड़ा टल गया खतरा | फणीन्द्रनाथ शर्मा बने उत्तराखंड भाजपा के नए प्रदेश महामंत्री संगठन, हरियाणा के बाद अब उत्तराखंड की जिम्मेदारी | आंखों पर बांधी पट्टी और फैलाया डर: मोबाइल जागरूकता कार्यक्रम में रोए बच्चे, शिक्षा विभाग ने स्कूल को भेजा नोटिस | किच्छा स्ट्रांग रूम के बाहर देर रात हाईवोल्टेज ड्रामा: छह मतपेटियां बदलने की आशंका पर हंगामा, कांग्रेस प्रत्याशी और पुलिस में नोकझोंक |

उत्तराखंड पावर जूनियर इंजीनियर संगठन द्वारा ऊर्जा भवन में किया गया विरोध प्रदर्शन

उत्तराखंड पावर जूनियर इंजीनियर संगठन द्वारा आज ऊर्जा भवन में विरोध प्रदर्शन किया गया। संगठन के सदस्यों ने भारी संख्या में ऊर्जा भवन मुख्यालय का घेराव किया एवं निगम प्रबंधन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।

केंद्रीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष पवन रावत ने कहा कि संगठन के सदस्यों में कल जारी की गई सहायक अभियंता वरिष्ठ सूची को लेकर भारी आक्रोश है। निगम प्रबंधन द्वारा कल जो सहायक अभियंता वरिष्ठ सूची 2008-09 के लिए जारी की गई है उसमें उच्च न्यायालय द्वारा दिए गए आदेशों का अनुपालन नहीं किया गया है। 2008-2009 की वरिष्ठ सूची में उन अभ्यार्थियों को भी स्थान दिया गया है जिनकी नियुक्ति 30.06.2009 के बाद हुई है। इस कारण से उत्तराखंड मूल के अवर अभियंता जो प्रोन्नत होकर सहायक अभियंता बने थे उनको इस वरिष्ठ सूची में स्थान नहीं दिया गया जिस कारण वह अधिशासी अभियंता नहीं बन पाएंगे। उनके स्थान पर अवर अभियन्ता से प्रोन्नत होकर सहायक अभियंता भी नही बन पाएंगे साथ ही अवर अभियंता की खाली होने वाली 45 सीटों पर भी प्रदेश के बेरोजगार डिप्लोमाधारी युवकों को रोजगार नहीं मिल पायेगा।

केंद्रीय महासचिव नितिन तिवारी ने बताया कि उत्तराखंड मूल के लोगों के साथ यह अन्याय निगम प्रबंधन की उत्तराखंड मूल के लोगों के प्रति मंशा को दर्शाता है। उन्होंने कहा कि संगठन अब से अन्य को स्वीकार नहीं करेगा और अब की बार आर पार की लड़ाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड मूल के लोगों के साथ हो रहे भेदभाव और अन्याय को संगठन द्वारा माननीय मुख्यमंत्री महोदय के सम्मुख रखा जाएगा।

 

केंद्रीय अध्यक्ष रविंद्र सैनी ने सभी सदस्यों से एकजुट रहने का आह्वान किया और इस सूची को निरस्त नहीं किए जाने तक एकजुट रहने और संघर्ष करने का आह्वान किया। उन्होंने ई डी (एच आर)आर जे मलिक से तुरंत ही कल जारी गलत वरिष्ठता सूची को तुरंत निरस्त करने की मांग की एवं साथ ही उच्च न्यायालय के निर्देश के अनुसार सही सूची जारी करने की माँग की।

 

घेराव करने वाले सदस्यों में राहुल अग्रवाल, आनंद रावत, नितिन तिवारी विकास चौहान, यशपाल नेगी, संदीप शर्मा, नवनीत चौहान,प्रमोद भंडारी, राजीव खर्कवाल, मनोज प्रकाश सिंह रावत, हरीश बल्लभ, विकास कुमार , सपना,कविता, रीनू जोशी, शीतल सैनी, आरिफ अली,अनिल बडोनी, मुकेश कुमार, सुरेंद्र कुमार, विमल कुलियाल आदि शामिल रहे।

uttarakhandtime
Author: uttarakhandtime

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

इस पोस्ट से जुड़े हुए हैशटैग्स