लेटेस्ट न्यूज़
निष्पक्ष चुनाव की मांग को लेकर हरिद्वार की सड़कों पर उतरी कांग्रेस: शैलजा का सरकार पर तीखा हमला, हरदा के सवाल पर कहा— ‘यह पार्टी का अंदरूनी मामला’ | JCB से फूलों की बारिश, नारों की गूंज: रामनगर में हरीश रावत का भव्य स्वागत | Haridwar : हरिद्वार कुंभ मेला 2027: स्वच्छता को लेकर तैयारियां तेज, 32 सेक्टरों में तैनात होंगे 13 हजार से अधिक टॉयलेट और हाईटेक सफाई तंत्र | पहाड़ी क्षेत्रों में डॉक्टरों को मिलेगा ज्यादा वेतन, धामी कैबिनेट में मानदेय में बढ़ोतरी को मंजूरी | रुड़की: खानपुर में चेकिंग के दौरान पुलिस और बदमाश के बीच मुठभेड़, आरोपी के पैर में लगी गोली | देहरादून में अवैध सिम बॉक्स कॉल सेंटर का बड़ा भंडाफोड़, एसटीएफ और दूरसंचार विभाग की संयुक्त कार्रवाई |
300x250 (Top)

चमोली में बारिश और बर्फबारी के बीच बद्रीनाथ और हेमकुंड साहिब में बढ़ रही श्रद्धालुओं की संख्या

बद्रीनाथ और हेमकुंड साहिब में इस समय श्रद्धालु बड़ी संख्या में पहुंच रहे हैं हालांकि मौसम भी रोजाना हेमकुंड साहिब और बद्रीनाथ धाम में तेजी से बदल रहा है कहीं बारिश तो कहीं बर्फबारी जारी है जिससे ठंड भी काफी बढ़ गई है हालांकि मौसम की चुनौतियों के बावजूद श्रद्धालुओं के उत्साह में कोई भी कमी नजर नहीं आ रही है तो वहीं प्रशासन श्रद्धालुओं से एतिहात बरतने के निर्देश दे रहा है

बद्रीनाथ धाम और हेमकुंड साहिब में श्रद्धालुओं की संख्या में तेजी से इजाफा हो रहा है दिन पर दिन दर्शन करने वाले श्रद्धालुओं की संख्या बढ़ रही है मंगलवार को बद्रीनाथ धाम में 23,659 श्रद्धालुओं ने दर्शन जबकि यात्रा शुरू होने के बाद से अब तक कुल 5 लाख 61 हजार 222 श्रद्धालु शाम मंगलवार शाम 5 बजे तक दर्शन कर चुके हैं| वहीं सिखों के सबसे बड़े धार्मिक स्थलों में से एक हेमकुंड साहिब में मंगलवार शाम तक 7953 श्रद्धालु पहुंचे थे जो इस साल 1 दिन में श्रद्धालुओं की सबसे ज्यादा संख्या है जबकि अब तक हेमकुंड साहिब में कुल 28 हजार 306 श्रद्धालु मत्था टेक चुके हैं| एक तरफ श्रद्धालुओं की आस्था है तो वहीं दूसरी तरफ मौसम का मिजाज है हालांकि इन दोनों में श्रद्धालुओं की आस्था लगातार जीत रही है और बर्फबारी और बारिश के बीच बढ़ती ठंड में भी श्रद्धालु लगातार बद्रीनाथ धाम और हेमकुंड साहिब पहुंच रहे हैं

मौसम के लगातार बदलते मिजाज को देखते हुए प्रशासन भी पूरी तरह से मुस्तैद है वहीं बर्फबारी और बारिश के दौरान सुरक्षा से संबंधित सभी इंतजाम प्रशासन की तरफ किए गए हैं और पुलिस फोर्स के साथ-साथ एसडीआरएफ की भी तैनाती कर दी गई है इसके साथ ही प्रशासन लगातार यात्रियों से अपील कर रहा है कि यात्रा के दौरान गर्म कपड़े अपने साथ जरूर रखें और अगर मौसम खराब हो तो सुरक्षित स्थानों पर रुके और मौसम साफ होने के बाद अपनी यात्रा फिर शुरू करें|

uttarakhandtime
Author: uttarakhandtime

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *