लेटेस्ट न्यूज़
निष्पक्ष चुनाव की मांग को लेकर हरिद्वार की सड़कों पर उतरी कांग्रेस: शैलजा का सरकार पर तीखा हमला, हरदा के सवाल पर कहा— ‘यह पार्टी का अंदरूनी मामला’ | JCB से फूलों की बारिश, नारों की गूंज: रामनगर में हरीश रावत का भव्य स्वागत | Haridwar : हरिद्वार कुंभ मेला 2027: स्वच्छता को लेकर तैयारियां तेज, 32 सेक्टरों में तैनात होंगे 13 हजार से अधिक टॉयलेट और हाईटेक सफाई तंत्र | पहाड़ी क्षेत्रों में डॉक्टरों को मिलेगा ज्यादा वेतन, धामी कैबिनेट में मानदेय में बढ़ोतरी को मंजूरी | रुड़की: खानपुर में चेकिंग के दौरान पुलिस और बदमाश के बीच मुठभेड़, आरोपी के पैर में लगी गोली | देहरादून में अवैध सिम बॉक्स कॉल सेंटर का बड़ा भंडाफोड़, एसटीएफ और दूरसंचार विभाग की संयुक्त कार्रवाई |
300x250 (Top)

हरिद्वार में सीएम रेखा गुप्ता का आस्था संग संकल्प।

दिल्ली में सरकार के 100 दिन पूरे होने के बाद अब आस्था की डगर पर दिखीं दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता। रविवार को मुख्यमंत्री अपने परिवार संग हरिद्वार पहुंचीं, जहां उन्होंने हर की पैड़ी के पवित्र ब्रह्मकुंड पर गंगा में डुबकी लगाई और मां गंगा से देश-प्रदेश की समृद्धि की कामना की। लेकिन इस आस्था भरे दौरे के साथ ही उन्होंने एक बड़ा संदेश भी दिया।हर की पैड़ी पर दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने पति मनीष गुप्ता और बेटे निकुंज के साथ आस्था की डुबकी लगाई। स्नान के बाद उन्होंने गंगा पूजन कर यमुना को गंगा जैसी निर्मल और पवित्र बनाने का संकल्प दोहराया। गंगा किनारे खड़े होकर रेखा गुप्ता ने कहा दिल्ली सरकार के 100 दिन विकास और संकल्प के रहे, और अब लक्ष्य साफ है दिल्ली को स्वच्छ, सुरक्षित और सुशासित बनाना।रेखा गुप्ता का कहना था कि 100 दिन का कार्यकाल राजधानी की राजनीति में एक नई शुरुआत की ओर इशारा करता है। उन्होंने हरिद्वार की धरती से पूरे देश को यह संदेश देने की कोशिश की कि जनसेवा और पारदर्शिता के रास्ते पर दिल्ली की सरकार तेजी से आगे बढ़ रही है।

हरिद्वार में सीएम रेखा गुप्ता साध्वी ऋतंभरा के नवनिर्मित आश्रम “गंगा वात्सल्य” के लोकार्पण कार्यक्रम में भी शामिल हुईं। जहां संत समाज और श्रद्धालुओं ने उनका जोरदार स्वागत किया। इसके साथ ही उन्होंने जूना अखाड़े के पीठाधीश्वर स्वामी अवधेशानंद गिरि महाराज से भी भेंट कर आशीर्वाद लिया।

uttarakhandtime
Author: uttarakhandtime

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *