लेटेस्ट न्यूज़
निष्पक्ष चुनाव की मांग को लेकर हरिद्वार की सड़कों पर उतरी कांग्रेस: शैलजा का सरकार पर तीखा हमला, हरदा के सवाल पर कहा— ‘यह पार्टी का अंदरूनी मामला’ | JCB से फूलों की बारिश, नारों की गूंज: रामनगर में हरीश रावत का भव्य स्वागत | Haridwar : हरिद्वार कुंभ मेला 2027: स्वच्छता को लेकर तैयारियां तेज, 32 सेक्टरों में तैनात होंगे 13 हजार से अधिक टॉयलेट और हाईटेक सफाई तंत्र | पहाड़ी क्षेत्रों में डॉक्टरों को मिलेगा ज्यादा वेतन, धामी कैबिनेट में मानदेय में बढ़ोतरी को मंजूरी | रुड़की: खानपुर में चेकिंग के दौरान पुलिस और बदमाश के बीच मुठभेड़, आरोपी के पैर में लगी गोली | देहरादून में अवैध सिम बॉक्स कॉल सेंटर का बड़ा भंडाफोड़, एसटीएफ और दूरसंचार विभाग की संयुक्त कार्रवाई |
300x250 (Top)

‘कॉलेज में मॉडल आईल बा’, हनी सिंह ने वापसी के लिए पकड़ा भोजपुरी ट्रैक, अपनी आवाज से उड़ाया गर्दा

रैपर और म्यूजिक कंपोजर यो यो हनी सिंह का नया गाना ‘मेनिएक’ इन दिनों खूब चर्चा में है. इस गाने में हनी सिंह के साथ ईशा गुप्ता भी नजर आ रही हैं. इस गाने में रैप हनी सिंह ने नहीं बल्कि भोजपुरी सिंगर ने किया है, जिसकी वजह से ये चर्चाओं में है. लेकिन क्या आपने वो भोजपुरी गाना सुना, जो खुद हनी सिंह ने गुनगुनाया और उसका वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है.

हनी सिंह लंबे समय के बाद वापसी कर रहे हैं. ‘मेनिएक’ सुनने के बाद कुछ लोगों ने कहा कि हनी सिंह वापसी के लिए भोजपुरी म्यूजिक की पकड़ना चाहते हैं. हाल ही में एक वीडियो सामने आया, जिसमें वो 10 साल पुराना भोजपुरी गाना गुनगुना रहे हैं. उन्होंने जिस अंदाज में ये गाना गाया, उसे सुनकर ये बिलकुल नहीं लग रहा है कि उनके लिए ये भाषा नई-नई है.

हनी सिंह का जो वीडियो वायरल हो रहा है, उसमें वह सिंगर दिवाकर द्विवेदी का दस साल पुराना गाना ‘कॉलेज में मॉडल आईल बा’ अपने अंदाज में गा रहे हैं. इस वीडियो को सुनने के बाद उनके फैंस उनसे गुजारिश कर रहे हैं कि भोजपुरी भाषा में एक और धमाका आपको करना चाहिए|

uttarakhandtime
Author: uttarakhandtime

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *