लेटेस्ट न्यूज़
निष्पक्ष चुनाव की मांग को लेकर हरिद्वार की सड़कों पर उतरी कांग्रेस: शैलजा का सरकार पर तीखा हमला, हरदा के सवाल पर कहा— ‘यह पार्टी का अंदरूनी मामला’ | JCB से फूलों की बारिश, नारों की गूंज: रामनगर में हरीश रावत का भव्य स्वागत | Haridwar : हरिद्वार कुंभ मेला 2027: स्वच्छता को लेकर तैयारियां तेज, 32 सेक्टरों में तैनात होंगे 13 हजार से अधिक टॉयलेट और हाईटेक सफाई तंत्र | पहाड़ी क्षेत्रों में डॉक्टरों को मिलेगा ज्यादा वेतन, धामी कैबिनेट में मानदेय में बढ़ोतरी को मंजूरी | रुड़की: खानपुर में चेकिंग के दौरान पुलिस और बदमाश के बीच मुठभेड़, आरोपी के पैर में लगी गोली | देहरादून में अवैध सिम बॉक्स कॉल सेंटर का बड़ा भंडाफोड़, एसटीएफ और दूरसंचार विभाग की संयुक्त कार्रवाई |
300x250 (Top)

जवाड़ी बाईपास के पास वाहन खाई में गिरा, मौके पर पहुंची एसडीआरएफ

जनपद-रुद्रप्रयाग-जवाड़ी बाईपास के पास एक वाहन खाई में गिर गया। सूचना मिलते ही एसडीआरएफ मौके पर पहुंची और चार युवकों का रेस्क्यू किया। देर रात्रि को कोतवाली रुद्रप्रयाग के माध्यम से एसडीआरएफ टीम को जवाड़ी बाईपास के पास एक वाहन खाई में गिरने की सूचना मिली थी। उक्त सूचना पर एसडीआरएफ टीम पोस्ट रतूड़ा से मुख्य आरक्षी प्रदीप रावत के नेतृत्व में मय रेस्क्यू उपकरणों के तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना हुई। उक्त कार, जिसमे चार लोग सवार थे, जवाड़ी बाईपास के पास अनियंत्रित होने के कारण लगभग 100 मीटर नीचे खाई में दुर्घटनाग्रस्त हो गई थी। एसडीआरएफ टीम द्वारा घटनास्थल पर पहुंचकर त्वरित कार्यवाही करते हुए दुर्घटनाग्रस्त वाहन में से चारों घायलों को  निकालकर प्राथमिक उपचार देकर स्ट्रेचर के माध्यम से मुख्य मार्ग तक पहुंचाकर अस्पताल भिजवाया गया।

uttarakhandtime
Author: uttarakhandtime