लेटेस्ट न्यूज़
उत्तराखंड: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर चारों धामों में विशेष पूजा-अर्चना, देश के यशस्वी नेता की दीर्घायु की कामना | हरिद्वार सनसनी: सर्वानंद घाट के पास धारदार हथियार से गोदकर व्यक्ति की निर्मम हत्या, शिनाख्त में जुटी पुलिस | उत्तराखंड मौसम अपडेट: हेमकुंड साहिब में हुई इस सीजन की पहली बर्फबारी, केदारनाथ घाटी में भारी बारिश और कोहरे का कहर | उत्तराखंड सनसनी: रामनगर में युवा कांग्रेस के पूर्व नगर अध्यक्ष पर जानलेवा हमला, कार क्षतिग्रस्त और मारपीट | उत्तराखंड में बेरोजगारी और पलायन पर कांग्रेस का ‘काम मांगो अभियान’, ब्लॉक स्तर तक पहुंचेगा आंदोलन | अग्निवीर भर्ती 2027: सीसीई में सफल युवाओं के लिए अगला चरण शुरू, 5 अक्टूबर से रुड़की में होगी शारीरिक परीक्षा |

स्पा सेंटर की आड़ में चल रहा था सेक्स रैकेट, अंदर का नजारा देख पुलिस होगी दंग

स्पा सेंटर पर चल रहे देह व्यापार का पुलिस ने भंडाफोड़ किया है। सेंटर से एक महिला समेत चार लोगों को गिरफ्तार किया है। जबकि पांच पीड़िताओं को मौके से मुक्त कराया गया है। इस दौरान पुलिस ने कुछ स्पा सेंटर को चेतावनी भी दी है। एसएसपी अजय सिंह ने बताया कि पुलिस ने बीते को  रविवार  शहर के 70 स्पा सेंटरों पर छापा मारा। पूर्व में दिए गए दिशा निर्देशों के संबंध में उनके दस्तावेज आदि चेक किए। इस दौरान सीसीटीवी कैमरे, आने जाने वाले ग्राहकों का विवरण और कर्मचारियों के सत्यापन के संबंध में भी पूछताछ की गई। इस कार्रवाई में पुलिस एक्ट में 29 चालान किए गए।  जिनसे 10 हजार रुपये से अधिक का जुर्माना वसूला गया।कुल 26 स्पा सेंटरों का पुलिस एक्ट में चालान भी किया गया। इस कार्रवाई में पटेलनगर मंडी क्षेत्र के पास लाइन वुड स्पा सेंटर में भी छापा मारा गया। यहां तीन पुरुष और तीन महिलाएं आपत्तिजनक हालत में मिले। इसके बाद स्पा संचालिका समेत चार लोगों के खिलाफ अनैतिक देह व्यापार अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया।

uttarakhandtime
Author: uttarakhandtime