लेटेस्ट न्यूज़
निष्पक्ष चुनाव की मांग को लेकर हरिद्वार की सड़कों पर उतरी कांग्रेस: शैलजा का सरकार पर तीखा हमला, हरदा के सवाल पर कहा— ‘यह पार्टी का अंदरूनी मामला’ | JCB से फूलों की बारिश, नारों की गूंज: रामनगर में हरीश रावत का भव्य स्वागत | Haridwar : हरिद्वार कुंभ मेला 2027: स्वच्छता को लेकर तैयारियां तेज, 32 सेक्टरों में तैनात होंगे 13 हजार से अधिक टॉयलेट और हाईटेक सफाई तंत्र | पहाड़ी क्षेत्रों में डॉक्टरों को मिलेगा ज्यादा वेतन, धामी कैबिनेट में मानदेय में बढ़ोतरी को मंजूरी | रुड़की: खानपुर में चेकिंग के दौरान पुलिस और बदमाश के बीच मुठभेड़, आरोपी के पैर में लगी गोली | देहरादून में अवैध सिम बॉक्स कॉल सेंटर का बड़ा भंडाफोड़, एसटीएफ और दूरसंचार विभाग की संयुक्त कार्रवाई |
300x250 (Top)

पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़, एक बदमाश के पैर में लगी गोली

ऊधमसिंह नगर जिले के जसपुर में देर रात पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हो गई। पुलिस की जवाबी फायरिंग में एक बदमाश दिलशाद के पैर में गोली लगने से वह घायल हो गया, जबकि उसका साथी फरार हो गया। पुलिस फरार आरोपी की तलाश में जुटी हुई है। 14 सितंबर को जसपुर में हुई  व्यापारी से लूट की घटना को इसी बदमाश ने अंजाम दिया था।

पुलिस घायल दिलशाद को काशीपुर स्थित राजकीय चिकित्सालय ले गई, जहां से उसे हल्द्वानी रेफर कर दिया गया है। सूचना मिलते ही एसएसपी मणिकांत मिश्रा भी अस्पताल पहुंचे और घटना की जानकारी ली।

बिजनौर के थाना रेहड़ में ज्वेलरी की दुकान चलाने वाले जसपुर के वार्ड नंबर 6 निवासी संजीव कुमार से जेनेसिस तिराहे पर बाइक सवार तीन नकाबपोश बदमाशों ने तमंचे के बल पर लूट की थी। बदमाश 25 ग्राम सोना, 250 ग्राम चांदी और 50 हजार रुपये लूटकर फरार हो गए थे।

uttarakhandtime
Author: uttarakhandtime