लेटेस्ट न्यूज़
निष्पक्ष चुनाव की मांग को लेकर हरिद्वार की सड़कों पर उतरी कांग्रेस: शैलजा का सरकार पर तीखा हमला, हरदा के सवाल पर कहा— ‘यह पार्टी का अंदरूनी मामला’ | JCB से फूलों की बारिश, नारों की गूंज: रामनगर में हरीश रावत का भव्य स्वागत | Haridwar : हरिद्वार कुंभ मेला 2027: स्वच्छता को लेकर तैयारियां तेज, 32 सेक्टरों में तैनात होंगे 13 हजार से अधिक टॉयलेट और हाईटेक सफाई तंत्र | पहाड़ी क्षेत्रों में डॉक्टरों को मिलेगा ज्यादा वेतन, धामी कैबिनेट में मानदेय में बढ़ोतरी को मंजूरी | रुड़की: खानपुर में चेकिंग के दौरान पुलिस और बदमाश के बीच मुठभेड़, आरोपी के पैर में लगी गोली | देहरादून में अवैध सिम बॉक्स कॉल सेंटर का बड़ा भंडाफोड़, एसटीएफ और दूरसंचार विभाग की संयुक्त कार्रवाई |
300x250 (Top)

प्रदेश में आज बदलेगा मौसम, गर्मी से मिलेगी राहत

प्रदेशभर में बीते कुछ दिनों से गर्मी अपना प्रकोप दिखा रही है। सामान्य तापमान में पांच-छह डिग्री की बढ़ोतरी से मैदान से लेकर पहाड़ तक गर्मी खूब परेशान कर रही है। बुधवार को उत्तराखंड़ के पर्वतीय जिलों के साथ मैदानों के कुछ हिस्सों में मौसम में बदलाव देखने को मिल सकता है। इससे तापमान में कमी आने से राहत का अनुमान है। साथ ही देहरादून में मंगलवार को भी अधिकतम तापमान सामान्य से पांच डिग्री अधिक 35.6 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। ऐसा ही हाल पंतनगर, मुक्तेश्वर और नई टिहरी का रहा।

मैदान से लेकर पहाड़ तक अधिकतम तापमान से लेकर न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी होने से दिन के साथ रात को भी गर्मी का एहसास हुआ। मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से जारी पूर्वानुमान के अनुसार पर्वतीय जिलों के कुछ इलाकों में हल्की बारिश होने के आसार हैं। हालांकि, मैदानी इलाकों में मौसम शुष्क रहने से गर्मी परेशान कर सकती है।

uttarakhandtime
Author: uttarakhandtime