लेटेस्ट न्यूज़
निष्पक्ष चुनाव की मांग को लेकर हरिद्वार की सड़कों पर उतरी कांग्रेस: शैलजा का सरकार पर तीखा हमला, हरदा के सवाल पर कहा— ‘यह पार्टी का अंदरूनी मामला’ | JCB से फूलों की बारिश, नारों की गूंज: रामनगर में हरीश रावत का भव्य स्वागत | Haridwar : हरिद्वार कुंभ मेला 2027: स्वच्छता को लेकर तैयारियां तेज, 32 सेक्टरों में तैनात होंगे 13 हजार से अधिक टॉयलेट और हाईटेक सफाई तंत्र | पहाड़ी क्षेत्रों में डॉक्टरों को मिलेगा ज्यादा वेतन, धामी कैबिनेट में मानदेय में बढ़ोतरी को मंजूरी | रुड़की: खानपुर में चेकिंग के दौरान पुलिस और बदमाश के बीच मुठभेड़, आरोपी के पैर में लगी गोली | देहरादून में अवैध सिम बॉक्स कॉल सेंटर का बड़ा भंडाफोड़, एसटीएफ और दूरसंचार विभाग की संयुक्त कार्रवाई |
300x250 (Top)

नदी में बहा मलेशिया निवासी, बचाने के लिए दूसरे व्यक्ति ने लगाई छलांग

बदरीनाथ धाम में घाट के पास नदी में एक व्यक्ति बह गया। उसे बचाने के लिए पास खड़े दूसरे व्यक्ति ने भी नदी में छलांग लगा दी। एसडीआरएफ ने एक व्यक्ति को बचा लिया है, जबकि दूसरे की तलाश जारी है।  बदरीनाथ धाम के गांधी घाट के पास नदी में एक व्यक्ति के बहने की सूचना पर एसडीआरएफ और अन्य फोर्स मौके पहुंची। इसी दौरान एक अन्य व्यक्ति ने भी नदी में छलांग लगा दी। एसडीआरएफ द्वारा एक व्यक्ति को करीब 200 मीटर की दूरी पर जाकर स्थानीय व्यक्तियों की सहायता से बचा लिया गया, लेकिन दूसरे व्यक्ति को तलाश जारी है।

पूछताछ करने पर पता चला कि नदी में बहने वाले दोनों व्यक्ति पिता-पुत्र थे। पिता को रेस्क्यू कर लिया गया। जिनका नाम सुरेश चंद्र (60) पुत्र केदारनाथ निवासी मलेशिया एवं लापता व्यक्ति का नाम डॉक्टर बल्लभ शेट्टी (40 वर्ष) निवासी मलेशिया है, जो अपने परिवार के चार अन्य सदस्यों के साथ 14 सितंबर को भारत आए थे ।

चारधाम की यात्रा करने के दौरान वह 24 सितंबर को बदरीनाथ धाम पहुंचे थे। रेस्क्यू किए गए व्यक्ति सुरेश चंद्र को विवेकानंद अस्पताल में उपचार हो रहा है। वहीं लापता बल्लभ शेट्टी की तलाश की जा रही है।

uttarakhandtime
Author: uttarakhandtime