लेटेस्ट न्यूज़
निष्पक्ष चुनाव की मांग को लेकर हरिद्वार की सड़कों पर उतरी कांग्रेस: शैलजा का सरकार पर तीखा हमला, हरदा के सवाल पर कहा— ‘यह पार्टी का अंदरूनी मामला’ | JCB से फूलों की बारिश, नारों की गूंज: रामनगर में हरीश रावत का भव्य स्वागत | Haridwar : हरिद्वार कुंभ मेला 2027: स्वच्छता को लेकर तैयारियां तेज, 32 सेक्टरों में तैनात होंगे 13 हजार से अधिक टॉयलेट और हाईटेक सफाई तंत्र | पहाड़ी क्षेत्रों में डॉक्टरों को मिलेगा ज्यादा वेतन, धामी कैबिनेट में मानदेय में बढ़ोतरी को मंजूरी | रुड़की: खानपुर में चेकिंग के दौरान पुलिस और बदमाश के बीच मुठभेड़, आरोपी के पैर में लगी गोली | देहरादून में अवैध सिम बॉक्स कॉल सेंटर का बड़ा भंडाफोड़, एसटीएफ और दूरसंचार विभाग की संयुक्त कार्रवाई |
300x250 (Top)

त्रिस्तरीय पंचायत परिसीमन प्रस्तावों पर आपत्तियां दर्ज करने का आज आखिरी दिन

जिला पंचायत और क्षेत्र पंचायत वार्डों के पुनर्गठन प्रस्तावों पर आपत्तियां दर्ज कराने का आज आखिरी दिन है। वहीं आपत्तियां की सुनवाई और निस्तारण का कार्य 24 व 25 सितंबर को डीएम की अध्यक्षता में होगा। इसके बाद 26 सितंबर को वार्डों के परिसीमन और पुनर्गठन की अंतिम सूची प्रकाशित कर दी जाएगी। अभी तक परिसीमन को लेकर 35 से अधिक आपत्तियां जिलेभर से प्राप्त हो चुकी हैं।

दरअसल, ग्राम पंचायत और ग्राम पंचायत वार्डों के परिसीमन और पुनर्गठन का कार्य पहले ही पूरा हो चुका है। फिलहाल डीएम के निर्देश पर जिला स्तरीय परिसीमन एवं पुनर्गठन समिति जिला पंचायत और क्षेत्र पंचायत वार्डों के परिसीमन के कार्य में जुटी है। विभागीय अधिकारियों ने बताया कि 18 सितंबर को परिसीमन प्रस्तावों की अनंतिम सूची प्रकाशित कर दी गई थी।
इस पर सोमवार 23 सितंबर तक आपत्तियां मांगी गई हैं। अधिकारियों ने बताया कि अभी तक जिलेभर से 35 से अधिक शिकायतें प्राप्त हुई हैं। जिलाधिकारी के अध्यक्षता में 24 और 25 सितंबर को सभी आपत्तियों पर सुनवाई और निस्तारण किया जाएगा। इसके बाद 26 सितंबर को जिला पंचायत और क्षेत्र पंचायत वार्डों के परिसीमन और पुनर्गठन की अंतिम सूची प्रकाशित कर दी जाएगी। 27 सितंबर को परिसीमन की अंतिम सूची निदेशालय को भेज दी जाएगी।
uttarakhandtime
Author: uttarakhandtime