लेटेस्ट न्यूज़
निष्पक्ष चुनाव की मांग को लेकर हरिद्वार की सड़कों पर उतरी कांग्रेस: शैलजा का सरकार पर तीखा हमला, हरदा के सवाल पर कहा— ‘यह पार्टी का अंदरूनी मामला’ | JCB से फूलों की बारिश, नारों की गूंज: रामनगर में हरीश रावत का भव्य स्वागत | Haridwar : हरिद्वार कुंभ मेला 2027: स्वच्छता को लेकर तैयारियां तेज, 32 सेक्टरों में तैनात होंगे 13 हजार से अधिक टॉयलेट और हाईटेक सफाई तंत्र | पहाड़ी क्षेत्रों में डॉक्टरों को मिलेगा ज्यादा वेतन, धामी कैबिनेट में मानदेय में बढ़ोतरी को मंजूरी | रुड़की: खानपुर में चेकिंग के दौरान पुलिस और बदमाश के बीच मुठभेड़, आरोपी के पैर में लगी गोली | देहरादून में अवैध सिम बॉक्स कॉल सेंटर का बड़ा भंडाफोड़, एसटीएफ और दूरसंचार विभाग की संयुक्त कार्रवाई |
300x250 (Top)

अंकिता हत्याकांड को 2 साल पूरे आज भी VIP कौन

दो साल पहले आज के दिन अंकिता भंडारी की हत्या के बाद पौड़ी क्षेत्र के वनंत्रा रिजॉर्ट के काले राज न्यायालय को 49 गवाह बता चुके हैं। एसआईटी ने अंकिता की हत्या के मुकदमे में कुल 100 गवाह बनाए थे। ऐसे में अभी फास्ट ट्रैक कोर्ट में बाकी 51 लोगों की गवाही बाकी है। रिजॉर्ट का मालिक पुलकित आर्य, मैनेजर अंकित उर्फ पुलकित गुप्ता और सौरभ भाष्कर तीनों आरोपी कारागार में न्यायिक अभिरक्षा में बंद हैं।

पुलिस जांच में सामने आया कि पौड़ी निवासी अंकिता को नौकरी में अभी 20 दिन ही हुए थे कि वह वनंत्रा से नौकरी छोड़कर जाना चाह रही थी। वह जान चुकी थी कि यहां पर कितने काले कारनामे हो रहे हैं। घने जंगलों के बीच बने इस अय्याशी के अड्डे पर बड़े-बड़े लोग रंगरलियां मनाने आते थे।

इन लोगों के लिए खाने पीने से लेकर उनकी अय्याशी का भी प्रबंध किया जाता था। अंकिता को जब पता चला कि पुलकित उसे भी इस अंधियारी दुनिया में धकेलना चाहता है तो उसका मन उखड़ गया। ऐसे में 18 सितंबर 2022 की रात रिजॉर्ट की रिसेप्शनिस्ट अंकिता की हत्या सिर्फ इसलिए कर दी थी कि वह यहां के सारे काले राज जान चुकी थी।

uttarakhandtime
Author: uttarakhandtime