लेटेस्ट न्यूज़
निष्पक्ष चुनाव की मांग को लेकर हरिद्वार की सड़कों पर उतरी कांग्रेस: शैलजा का सरकार पर तीखा हमला, हरदा के सवाल पर कहा— ‘यह पार्टी का अंदरूनी मामला’ | JCB से फूलों की बारिश, नारों की गूंज: रामनगर में हरीश रावत का भव्य स्वागत | Haridwar : हरिद्वार कुंभ मेला 2027: स्वच्छता को लेकर तैयारियां तेज, 32 सेक्टरों में तैनात होंगे 13 हजार से अधिक टॉयलेट और हाईटेक सफाई तंत्र | पहाड़ी क्षेत्रों में डॉक्टरों को मिलेगा ज्यादा वेतन, धामी कैबिनेट में मानदेय में बढ़ोतरी को मंजूरी | रुड़की: खानपुर में चेकिंग के दौरान पुलिस और बदमाश के बीच मुठभेड़, आरोपी के पैर में लगी गोली | देहरादून में अवैध सिम बॉक्स कॉल सेंटर का बड़ा भंडाफोड़, एसटीएफ और दूरसंचार विभाग की संयुक्त कार्रवाई |
300x250 (Top)

कॉलेज में तालाबंदी करने पहुंचे एनएसयूआई छात्र संघ पदाधिकारी

श्री देव सुमन विश्वविद्यालय के पंडित ललित मोहन शर्मा परिसर ऋषिकेश में तालाबंदी को लेकर एबीवीपी व एनएसयूआई छात्र संघ पदाधिकारी आमने-सामने आ गए। छात्रसंघ समारोह की अनुमति न मिलने पर आक्रोशित छात्र संघ पदाधिकारियों ने 18 सितंबर से तालाबंदी की चेतावनी दी थी। वहीं एबीवीपी इस तालाबंदी का विरोध कर रहा था। आज सुबह जब छात्रसंघ पदाधिकारी परिसर में तालाबंदी करने के लिए पहुंचे तो एबीवीपी ने इसका विरोध किया। जिससे दोनों आमने-सामने हो गए।

विश्वविद्यालय प्रशासन ने छात्रसंघ पदाधिकारी को समारोह करने की अनुमति यह कहकर नहीं दी कि छात्रसंघ का कार्यकाल 30 जून को पूर्ण हो चुका है।परिसर प्रशासन का कहना था कि वर्तमान में परिसर में आगामी छात्रसंघ चुनाव का माहौल बना हुआ है जिससे उक्त कार्यक्रम के आयोजन से शांति व्यवस्था प्रभावित हो सकती है।

uttarakhandtime
Author: uttarakhandtime