लेटेस्ट न्यूज़
उत्तराखंड: आईआईटी रुड़की का दीक्षांत समारोह संपन्न, एनएसए अजीत डोभाल और सीडीएस जनरल सुब्रमणि ने छात्रों को बांटी डिग्रियां | मसूरी के रेस्टोरेंट में खूनी झड़प: हरियाणा के युवकों ने मचाया तांडव, लाठी-डंडों से हमला; पुलिस जांच में जुटी | ऋषिकेश: नीम बीच के पास गंगा में डूबा दिल्ली का युवक, तेज बहाव के बीच एसडीआरएफ और जल पुलिस का सर्च ऑपरेशन जारी | नंदा देवी बड़ी जात यात्रा: वेदनी से देव डोलियां और चौसिंगा खाड़ू आगे बढ़े, एक डोली लौटी वापस | अंकिता भंडारी हत्याकांड के चार साल पूरे: न्याय की मांग को लेकर सड़कों पर उतरे लोग, गांधी पार्क में बनाई गई मानव श्रृंखला | देहरादून रेलवे स्टेशन पर सघन जांच अभियान: ट्रेनों में खानपान की गुणवत्ता परखी, धूम्रपान करने वालों पर लगा जुर्माना |

बदरी-केदार व कार्तिक स्वामी की यात्रा के लिए पैकेज दरें तय

पर्यटन और तीर्थाटन को बढ़ावा देने के लिए उत्तराखंड पर्यटन विकास परिषद ने बदरी-केदार, कार्तिक स्वामी और ऋषिकेश की यात्रा के लिए पैकेज दरें तय कर दी हैं। इन धार्मिक स्थलों की यात्रा के लिए तीन अक्तूबर को मुंबई से बदरी-केदार, कार्तिक स्वामी एक्सप्रेस शुरू होगी।पैकेज दर में केदारनाथ हेली सेवा के साथ ठहरना, खाना और बस सुविधा भी शामिल है। उत्तराखंड पर्यटन विकास परिषद के निदेशक सुमित पंत ने बताया, पैकेज दरों में पर्यटकों को बदरी व केदार धाम व कार्तिक स्वामी के दर्शन कराने साथ योग नगरी ऋषिकेश का भ्रमण कराया जाएगा। इसके लिए विशेष ट्रेन मुंबई से ऋषिकेश तक चलेगी। जहां से पर्यटकों को बस के माध्यम से उक्त स्थलों तक ले जाएंगे।

uttarakhandtime
Author: uttarakhandtime