लेटेस्ट न्यूज़
उत्तराखंड: आईआईटी रुड़की का दीक्षांत समारोह संपन्न, एनएसए अजीत डोभाल और सीडीएस जनरल सुब्रमणि ने छात्रों को बांटी डिग्रियां | मसूरी के रेस्टोरेंट में खूनी झड़प: हरियाणा के युवकों ने मचाया तांडव, लाठी-डंडों से हमला; पुलिस जांच में जुटी | ऋषिकेश: नीम बीच के पास गंगा में डूबा दिल्ली का युवक, तेज बहाव के बीच एसडीआरएफ और जल पुलिस का सर्च ऑपरेशन जारी | नंदा देवी बड़ी जात यात्रा: वेदनी से देव डोलियां और चौसिंगा खाड़ू आगे बढ़े, एक डोली लौटी वापस | अंकिता भंडारी हत्याकांड के चार साल पूरे: न्याय की मांग को लेकर सड़कों पर उतरे लोग, गांधी पार्क में बनाई गई मानव श्रृंखला | देहरादून रेलवे स्टेशन पर सघन जांच अभियान: ट्रेनों में खानपान की गुणवत्ता परखी, धूम्रपान करने वालों पर लगा जुर्माना |

हरिद्वार दौरे पर बोले हरदा

बीते दिन  पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत हरिद्वार दौरे पर थे  पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने हरिद्वार प्रेस क्लब में प्रेस वार्ता करते हुए बीजेपी पर कई आरोप लगाए। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि आजकल भारतीय जनता पार्टी राहुल फोबिया से ग्रस्त हो गई।पूर्व सीएम हरीश रावत ने कहा कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर चीन की तारीफ करने का बेबुनियाद आरोप लगाया गया है जबकि ऐसा कहीं नहीं कहा गया है। उन्होंने कहा कि ऐसा ही आरक्षण को लेकर भी कहा गया। ये सब कांग्रेस को झूठ का प्रचार करते हुए कांग्रेस की राजनीतिक पर  नुकसान पहुंचाने की साज़िश है। उन्होंने कहा कि आजकल भाजपा राहुल फोबिया से ग्रस्त हो गई है।पूर्व मुख्यमंत्री ने आरोप लगाया है कि उत्तराखंड में कानून व्यवस्था चौपट हो गई है और महिलाओं पर अत्याचार बढ़े हैं। निंदनीय बात ये है कि महिला अपराधों में आधे से अधिक मामलों में  भाजपा से जु़ड़े लोग ही आरोपी हैं। उन्होंने कहा कि हरिद्वार की बालाजी ज्वैलर्स लूट में बदमाश मेहमान की तरह आए और लूटपाट कर निकल गए।

uttarakhandtime
Author: uttarakhandtime