लेटेस्ट न्यूज़
निष्पक्ष चुनाव की मांग को लेकर हरिद्वार की सड़कों पर उतरी कांग्रेस: शैलजा का सरकार पर तीखा हमला, हरदा के सवाल पर कहा— ‘यह पार्टी का अंदरूनी मामला’ | JCB से फूलों की बारिश, नारों की गूंज: रामनगर में हरीश रावत का भव्य स्वागत | Haridwar : हरिद्वार कुंभ मेला 2027: स्वच्छता को लेकर तैयारियां तेज, 32 सेक्टरों में तैनात होंगे 13 हजार से अधिक टॉयलेट और हाईटेक सफाई तंत्र | पहाड़ी क्षेत्रों में डॉक्टरों को मिलेगा ज्यादा वेतन, धामी कैबिनेट में मानदेय में बढ़ोतरी को मंजूरी | रुड़की: खानपुर में चेकिंग के दौरान पुलिस और बदमाश के बीच मुठभेड़, आरोपी के पैर में लगी गोली | देहरादून में अवैध सिम बॉक्स कॉल सेंटर का बड़ा भंडाफोड़, एसटीएफ और दूरसंचार विभाग की संयुक्त कार्रवाई |
300x250 (Top)

मौसम बना बाधा दूसरे दिन भी ठप रही केदारनाथ पैदल यात्रा

केदारघाटी में बीते शुक्रवार को रुक-रुककर हुई मध्यम से तेज बारिश के कारण केदारनाथ पैदल यात्रा लगातार दूसरे दिन भी पूरी तरह से ठप रही। घाटी में घने कोहरे के कारण हेलिकॉप्टर भी उड़ान नहीं भर सके। इस दौरान गौरीकुंड में रुके 7,360 यात्री पैदल मार्ग से सोनप्रयाग लौट आए हैं। प्रशासन व पुलिस द्वारा यात्रियों की सुरक्षा को लेकर सतर्कता बरती जा रही है। खराब मौसम के कारण केदारघाटी में ठंड भी बढ़ने लगी है, जिस कारण सोनप्रयाग बाजार में सन्नाटा पसरा रहा। अधिकांश यात्री अपने होटल, लॉज के कमरों से बाहर नहीं निकले। बाजार में स्थानीय लोगों की चहलकदमी कम रही। खराब मौसम व सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए प्रशासन व पुलिस ने सोनप्रयाग से किसी भी यात्री व स्थानीय व्यक्ति को पैदल मार्ग से केदारनाथ जाने की अनुमति नहीं दी। सोनप्रयाग में बीते दो दिनों से 2500 से अधिक यात्री रुके हुए हैं।

 

 

 

uttarakhandtime
Author: uttarakhandtime