लेटेस्ट न्यूज़
निष्पक्ष चुनाव की मांग को लेकर हरिद्वार की सड़कों पर उतरी कांग्रेस: शैलजा का सरकार पर तीखा हमला, हरदा के सवाल पर कहा— ‘यह पार्टी का अंदरूनी मामला’ | JCB से फूलों की बारिश, नारों की गूंज: रामनगर में हरीश रावत का भव्य स्वागत | Haridwar : हरिद्वार कुंभ मेला 2027: स्वच्छता को लेकर तैयारियां तेज, 32 सेक्टरों में तैनात होंगे 13 हजार से अधिक टॉयलेट और हाईटेक सफाई तंत्र | पहाड़ी क्षेत्रों में डॉक्टरों को मिलेगा ज्यादा वेतन, धामी कैबिनेट में मानदेय में बढ़ोतरी को मंजूरी | रुड़की: खानपुर में चेकिंग के दौरान पुलिस और बदमाश के बीच मुठभेड़, आरोपी के पैर में लगी गोली | देहरादून में अवैध सिम बॉक्स कॉल सेंटर का बड़ा भंडाफोड़, एसटीएफ और दूरसंचार विभाग की संयुक्त कार्रवाई |
300x250 (Top)

सीएम धामी बोले-अब किसी में पत्थरबाजी करने की हिम्मत नहीं कांग्रेस के शहजादे भी आ पा रहे हैं कश्मीर

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने जम्मू-कश्मीर में विधानसभा चुनाव प्रचार के दौरान कहा अनुच्छेद 370 समाप्त होने के बाद अब किसी में पत्थरबाजी करने की हिम्मत नहीं है। कांग्रेस के शहजादे कश्मीर में आ पा रहे हैं तो इसका श्रेय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को है, जिन्होंने अनुच्छेद 370 हटाकर श्यामा प्रसाद मुखर्जी की एक देश, एक विधान और एक निशान की कल्पना को साकार किया।जम्मू-कश्मीर की सांबा विधानसभा सीट पर भाजपा प्रत्याशी सुरजीत सिंह के पक्ष में हुई जनसभा में धामी ने कहा भाजपा सरकार में जम्मू-कश्मीर के अंदर मिनिमम और मैक्सिमम टूरिज्म हो गया है। उन्होंने वीरों की भूमि सांबा को नमन करते हुए कहा, जनता के आशीर्वाद से निश्चित ही भाजपा प्रत्याशी सुरजीत सिंह भारी बहुमत से विजय होंगे।

uttarakhandtime
Author: uttarakhandtime