लेटेस्ट न्यूज़
निष्पक्ष चुनाव की मांग को लेकर हरिद्वार की सड़कों पर उतरी कांग्रेस: शैलजा का सरकार पर तीखा हमला, हरदा के सवाल पर कहा— ‘यह पार्टी का अंदरूनी मामला’ | JCB से फूलों की बारिश, नारों की गूंज: रामनगर में हरीश रावत का भव्य स्वागत | Haridwar : हरिद्वार कुंभ मेला 2027: स्वच्छता को लेकर तैयारियां तेज, 32 सेक्टरों में तैनात होंगे 13 हजार से अधिक टॉयलेट और हाईटेक सफाई तंत्र | पहाड़ी क्षेत्रों में डॉक्टरों को मिलेगा ज्यादा वेतन, धामी कैबिनेट में मानदेय में बढ़ोतरी को मंजूरी | रुड़की: खानपुर में चेकिंग के दौरान पुलिस और बदमाश के बीच मुठभेड़, आरोपी के पैर में लगी गोली | देहरादून में अवैध सिम बॉक्स कॉल सेंटर का बड़ा भंडाफोड़, एसटीएफ और दूरसंचार विभाग की संयुक्त कार्रवाई |
300x250 (Top)

नोएडा के पर्यटकों का वाहन मैगी प्वाइंट के पास खाई में गिरा, छह लोग थे सवार, दो की मौत

देहरादून मसूरी मार्ग पर मैगी प्वाइंट के पास शुक्रवार सुबह एक बड़ा हादसा हो गया। नोएडा से मसूरी घूमने आए पर्यटकों का वाहन अनियंत्रित होकर खाई में गिर गया। इस हादसे में दो पर्यटकों की जान चली गई। वाहन में छह पर्यटक सवार थे। शहर कोतवाल अरविंद कुमार चौधरी ने दो लोगों की मौत की पुष्टि की। सुबह 112 से सूचना प्राप्त हुई कि मसूरी के निकट एक वाहन दुर्घटनाग्रस्त होकर खाई में गिर गया है। सूचना पर पोस्ट सहस्त्रधारा के प्रभारी एएसआई विजेंद्र कुड़ियाल के नेतृत्व में तत्काल एसडीआरएफ टीम घटनास्थल के लिए रवाना हुई।उक्त दुर्घटनाग्रस्त वाहन में कुल छह लोग सवार थे। इनमें से तीन व्यक्ति स्वयं वाहन से बाहर निकलकर सुरक्षित सड़क तक आ गए थे। इन्हें मामूली चोटें आई थीं, लेकिन बाकी तीन व्यक्ति दुर्घटनाग्रस्त वाहन में ही फंसे हुए थे।  तीन की हालत नाजुक बताई जा रही थी, जिनमें से दो ने दम तोड़ दिया। एसडीआरएफ रेस्क्यू टीम द्वारा जिला पुलिस व फायर सर्विस के साथ त्वरित कार्रवाई करते हुए खाई में उतरकर एक घायल व्यक्ति को बाहर निकाला गया।  इसके साथ ही दो शवों को मुख्य मार्ग तक पहुंचाकर जिला पुलिस को  सौफ  दिया है ।

uttarakhandtime
Author: uttarakhandtime