लेटेस्ट न्यूज़
निष्पक्ष चुनाव की मांग को लेकर हरिद्वार की सड़कों पर उतरी कांग्रेस: शैलजा का सरकार पर तीखा हमला, हरदा के सवाल पर कहा— ‘यह पार्टी का अंदरूनी मामला’ | JCB से फूलों की बारिश, नारों की गूंज: रामनगर में हरीश रावत का भव्य स्वागत | Haridwar : हरिद्वार कुंभ मेला 2027: स्वच्छता को लेकर तैयारियां तेज, 32 सेक्टरों में तैनात होंगे 13 हजार से अधिक टॉयलेट और हाईटेक सफाई तंत्र | पहाड़ी क्षेत्रों में डॉक्टरों को मिलेगा ज्यादा वेतन, धामी कैबिनेट में मानदेय में बढ़ोतरी को मंजूरी | रुड़की: खानपुर में चेकिंग के दौरान पुलिस और बदमाश के बीच मुठभेड़, आरोपी के पैर में लगी गोली | देहरादून में अवैध सिम बॉक्स कॉल सेंटर का बड़ा भंडाफोड़, एसटीएफ और दूरसंचार विभाग की संयुक्त कार्रवाई |
300x250 (Top)

24 घंटे का अलर्ट वरुणावत पर्वत के नीचे बसे लोगों की बढ़ी धड़कनें, गिर रहे हैं बोल्डर

उत्तरकाशी शहर में रुक-रुककर जारी बारिश और अगले 24 घंटे में भारी बारिश के अलर्ट ने वरुणावत पर्वत के नीचे बसे लोगों की धड़कनें बढ़ा दी है।  ताबाखानी से लेकर गुफियारा, उजेली तक के लोगों को दिन रात चैन नही आ रहा है यहां  लोग भूस्खलन की दहशत में जी रहे है । भारी बारिश में वरुणावत पर्वत से भूस्खलन का खतरा बरकरार है। बीते 27 अगस्त देर रात को वरुणावत पर्वत से भूस्खलन हुआ था। इसके बाद यहां रुक-रुककर दो से तीन बार बोल्डर व मलबा गिर चुका है। तीन सितंबर को बारिश में ही रात के समय पर्वत से भूस्खलन की तेज आवाज ने लोगों को डराया था।खतरे को देखते हुए प्रशासन ने करीब 32 परिवारों को सुरक्षित स्थानों पर जाने के लिए नोटिस जारी किए। प्रशासन की हिदायत पर कई परिवार घर छोड़कर सुरक्षित स्थानों पर रहने चले गए थे। कुछ दिन मौसम ठीक रहने के बाद दो-तीन दिनों से फिर रुक-रुककर बारिश का मौसम बना हुआ है। बृहस्पतिवार को मौसम विज्ञान विभाग ने उत्तरकाशी सहित रुद्रप्रयाग, टिहरी के जिलों में अगले 40 घंटों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है।

uttarakhandtime
Author: uttarakhandtime