लेटेस्ट न्यूज़
निष्पक्ष चुनाव की मांग को लेकर हरिद्वार की सड़कों पर उतरी कांग्रेस: शैलजा का सरकार पर तीखा हमला, हरदा के सवाल पर कहा— ‘यह पार्टी का अंदरूनी मामला’ | JCB से फूलों की बारिश, नारों की गूंज: रामनगर में हरीश रावत का भव्य स्वागत | Haridwar : हरिद्वार कुंभ मेला 2027: स्वच्छता को लेकर तैयारियां तेज, 32 सेक्टरों में तैनात होंगे 13 हजार से अधिक टॉयलेट और हाईटेक सफाई तंत्र | पहाड़ी क्षेत्रों में डॉक्टरों को मिलेगा ज्यादा वेतन, धामी कैबिनेट में मानदेय में बढ़ोतरी को मंजूरी | रुड़की: खानपुर में चेकिंग के दौरान पुलिस और बदमाश के बीच मुठभेड़, आरोपी के पैर में लगी गोली | देहरादून में अवैध सिम बॉक्स कॉल सेंटर का बड़ा भंडाफोड़, एसटीएफ और दूरसंचार विभाग की संयुक्त कार्रवाई |
300x250 (Top)

एक अक्तूबर से होगी धान की खरीद

खरीद सत्र 2024-25 के लिए उत्तराखंड में धान की खरीद एक अक्तूबर से शुरू करने की तैयारी है। इस बार साढ़े सात लाख मीट्रिक टन धान खरीदने का लक्ष्य तय किया जा सकता है। खरीद 31 दिसंबर तक चलेगी। इस सिलसिले में बुधवार को शासन स्तर पर धान की खरीद करने वाली विभिन्न संस्थाओं के साथ बैठक की गई, जिसमें खरीद की तैयारियों का जायजा लिया गया।

जल्द ही खाद्य आपूर्ति उपभोक्ता मामलों की मंत्री रेखा आर्या की अध्यक्षता में अंतिम बैठक होगी, जिसमें धान की खरीद से संबंधित दिशा-निर्देश जारी कर दिए जाएंगे।शासन स्तर पर हुई बैठक में एफसीसीआई, एनसीसीएफ, उत्तराखंड उपभोक्ता सहकारी संघ, यूसीएफ, उत्तराखंड राज्य सहकारी संघ लिमिटेड समेत विभिन्न संस्थाओं ने हिस्सा लिया। संस्थाओं ने सर्वाधिक धान की खरीद वाले ऊधम सिंह नगर समेत कुमाऊं और गढ़वाल मंडल के तमाम जिलों के रिमोट एरिया तक परचेज सेंटर खोलकर धान की खरीद करने की तैयारियों के बार में बताया।

uttarakhandtime
Author: uttarakhandtime