लेटेस्ट न्यूज़
निष्पक्ष चुनाव की मांग को लेकर हरिद्वार की सड़कों पर उतरी कांग्रेस: शैलजा का सरकार पर तीखा हमला, हरदा के सवाल पर कहा— ‘यह पार्टी का अंदरूनी मामला’ | JCB से फूलों की बारिश, नारों की गूंज: रामनगर में हरीश रावत का भव्य स्वागत | Haridwar : हरिद्वार कुंभ मेला 2027: स्वच्छता को लेकर तैयारियां तेज, 32 सेक्टरों में तैनात होंगे 13 हजार से अधिक टॉयलेट और हाईटेक सफाई तंत्र | पहाड़ी क्षेत्रों में डॉक्टरों को मिलेगा ज्यादा वेतन, धामी कैबिनेट में मानदेय में बढ़ोतरी को मंजूरी | रुड़की: खानपुर में चेकिंग के दौरान पुलिस और बदमाश के बीच मुठभेड़, आरोपी के पैर में लगी गोली | देहरादून में अवैध सिम बॉक्स कॉल सेंटर का बड़ा भंडाफोड़, एसटीएफ और दूरसंचार विभाग की संयुक्त कार्रवाई |
300x250 (Top)

भाजपा के सदस्यता अभियान का पोस्टर हुआ लांच, अब घर-घर जाकर आगे बढ़ाया जाएगा BJP का ये अभियान

भाजपा के सदस्यता अभियान का पोस्टर आज लांच हो गया है। पार्टी मुख्यालय देहरादून में पोस्टर की लॉन्चिंग की गई। पोस्टर को भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने लांच किया। जारी किए गए पोस्टर में केंद्र सरकार और राज्य सरकार की उपलब्धियों को अंकित किया गया है। 3 सितंबर को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के पार्टी की सदस्यता लेने के बाद उत्तराखंड में भाजपा के सदस्यता अभियान की शुरूआत हुई थी। उत्तराखंड में अब तक 2 लाख 39 हजार सदस्य भाजपा की सदस्यता ग्रहण कर चुके हैं। मोबाइल के माध्यम से सदस्य बनाने का काम किया जा रहा है। अब घर-घर जाकर बीजेपी का सदस्यता अभियान आगे बढ़ाया जाएगा। फॉर्म के माध्यम से सदस्यता लेने वाले सदस्यों को रसीद दी जाएगी। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने कहा कि सदस्यता अभियान तेजी के साथ गति पकड़ रहा है। रोजाना तीन बजे सदस्यता का आंकड़ा जिले और विधानसभा स्तर पर प्राप्त होता है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने कहा कि 16 तारीख तक सदस्यता अभियान ऑफलाइन चलेगा। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि हर जनपद के एक बूथ पर मैं भी जा रहा हूं। हर चरण में सदस्यता का लक्ष्य 10 लाख का रखा है। लेकिन इस वर्ष दोगुना का लक्ष्य रखा है।

uttarakhandtime
Author: uttarakhandtime