लेटेस्ट न्यूज़
निष्पक्ष चुनाव की मांग को लेकर हरिद्वार की सड़कों पर उतरी कांग्रेस: शैलजा का सरकार पर तीखा हमला, हरदा के सवाल पर कहा— ‘यह पार्टी का अंदरूनी मामला’ | JCB से फूलों की बारिश, नारों की गूंज: रामनगर में हरीश रावत का भव्य स्वागत | Haridwar : हरिद्वार कुंभ मेला 2027: स्वच्छता को लेकर तैयारियां तेज, 32 सेक्टरों में तैनात होंगे 13 हजार से अधिक टॉयलेट और हाईटेक सफाई तंत्र | पहाड़ी क्षेत्रों में डॉक्टरों को मिलेगा ज्यादा वेतन, धामी कैबिनेट में मानदेय में बढ़ोतरी को मंजूरी | रुड़की: खानपुर में चेकिंग के दौरान पुलिस और बदमाश के बीच मुठभेड़, आरोपी के पैर में लगी गोली | देहरादून में अवैध सिम बॉक्स कॉल सेंटर का बड़ा भंडाफोड़, एसटीएफ और दूरसंचार विभाग की संयुक्त कार्रवाई |
300x250 (Top)

स्कूल के लिए निकली छात्रा को नशीला पदार्थ सुंघाकर किया अगवा और छेड़खानी

लोहाघाट में घर से स्कूल के लिए निकली नाबालिग छात्रा को नशीला पदार्थ सुंघाकर अपहरण और छेड़खानी का गंभीर मामला सामने आया है। दिनदहाड़े हुई इस घटना के बाद लोगों और व्यापारियों में गहरा आक्रोश है। पुलिस ने परिजनों की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ पॉक्सो, बीएनएस की धारा 123 और 74 के तहत मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।

परिजनों ने पुलिस को बताया कि बुधवार को उनकी नाबालिग बेटी सुबह स्कूल के लिए निकली थी। आरोप है कि इसी बीच रास्ते में कुछ अज्ञात लोगों ने उसे नशीला पदार्थ सुंघाकर उसका अपहरण कर लिया और नाबालिग को सुनसान जगह पर ले जाकर उसके साथ छेड़खानी की। छात्रा के स्कूल नहीं पहुंचने पर स्कूल प्रबंधन ने जब परिजनों से संपर्क किया तो वे सदमें में आ गए। इसी दौरान नाबालिग छात्रा बदहवास हालत में घर पहुंच गई। परिजनों की पूछताछ के बाद मामले का खुलासा हुआ। नाबालिग की हालत गंभीर होने पर उसे अस्पताल में भर्ती किया गया। बताया जा रहा है कि आरोपी तीन से चार के करीब हैं।

थाना प्रभारी निरीक्षक अशोक कुमार ने बताया कि परिजनों की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ पॉक्सो एक्ट, बीएनएस की धारा 123 और 74 के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है। नगर में लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाली जा रही है और संदिग्धों से पूछताछ की जा रही है। कहा कि जल्द ही मामले का खुलासा कर दिया जाएगा। आक्रोशित लोगों ने थाने का घेराव कर जल्द आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की। चेतावनी दी कि बृहस्पतिवार सुबह 10 बजे तक आरोपियों को गिरफ्तार नहीं किया गया तो वे आंदोलन करेंगे।  साथ ही लोगों ने एसपी से लोहाघाट में पुलिस की कार्यप्रणाली में सुधार लाने की मांग उठाई। आक्रोशित लोगों का कहना था कि भीड़भाड वाले स्थान पर एक छात्रा का अपहरण होना पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाता है।

uttarakhandtime
Author: uttarakhandtime