लेटेस्ट न्यूज़
निष्पक्ष चुनाव की मांग को लेकर हरिद्वार की सड़कों पर उतरी कांग्रेस: शैलजा का सरकार पर तीखा हमला, हरदा के सवाल पर कहा— ‘यह पार्टी का अंदरूनी मामला’ | JCB से फूलों की बारिश, नारों की गूंज: रामनगर में हरीश रावत का भव्य स्वागत | Haridwar : हरिद्वार कुंभ मेला 2027: स्वच्छता को लेकर तैयारियां तेज, 32 सेक्टरों में तैनात होंगे 13 हजार से अधिक टॉयलेट और हाईटेक सफाई तंत्र | पहाड़ी क्षेत्रों में डॉक्टरों को मिलेगा ज्यादा वेतन, धामी कैबिनेट में मानदेय में बढ़ोतरी को मंजूरी | रुड़की: खानपुर में चेकिंग के दौरान पुलिस और बदमाश के बीच मुठभेड़, आरोपी के पैर में लगी गोली | देहरादून में अवैध सिम बॉक्स कॉल सेंटर का बड़ा भंडाफोड़, एसटीएफ और दूरसंचार विभाग की संयुक्त कार्रवाई |
300x250 (Top)

चार साल की बच्ची के साथ स्कूल में दुष्कर्म, रोती हुई घर आई मासूम

उत्तराखंड के सितारगंज में मासूम बच्ची के साथ हुए दुष्कर्म का मामला सामने आया है । बताया जा रहा है कि तीनों आरोपी उसके ही स्कूल के थे । आरोपी नाबालिग हैं और उनकी उम्र 9 , 11 और 14 वर्ष है । आरोपियों में एक विशेष समुदाय का होने पर बवाल की आशंका को पुलिस ने देखते हुए  एहतियातन भारी फोर्स तैनात कर दी है। पुलिस ने दो आरोपियों को हिरासत में ले लिया है जबकि 14 वर्ष का युवक फरार है ।

सोमवार को गांव की एक महिला ने पुलिस में रिपोर्ट दर्ज करवाई उसने बताया कि उसकी चार वर्षीय बेटी के साथ स्कूल में दुष्कर्म किया । उसने बताया कि बच्ची ऐसे ही  गांव के  सरकारी स्कूल में चली जाया करती थी । उस दिन भी वह सुबह 8 बजे घर से स्कूल गई  थी ।  दो-तीन घंटे बाद वह रोती हुई घर आ गई ।  माँ के पुछने पर बच्ची ने बताया कि स्कूल में पढ़ने वाले तीन बच्चों ने उसके निजी अंगों के साथ छेड़खानी की । इसके बाद महिला ने कोतवाली पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर बच्ची का मेडिकल परीक्षण कराया।

uttarakhandtime
Author: uttarakhandtime