लेटेस्ट न्यूज़
निष्पक्ष चुनाव की मांग को लेकर हरिद्वार की सड़कों पर उतरी कांग्रेस: शैलजा का सरकार पर तीखा हमला, हरदा के सवाल पर कहा— ‘यह पार्टी का अंदरूनी मामला’ | JCB से फूलों की बारिश, नारों की गूंज: रामनगर में हरीश रावत का भव्य स्वागत | Haridwar : हरिद्वार कुंभ मेला 2027: स्वच्छता को लेकर तैयारियां तेज, 32 सेक्टरों में तैनात होंगे 13 हजार से अधिक टॉयलेट और हाईटेक सफाई तंत्र | पहाड़ी क्षेत्रों में डॉक्टरों को मिलेगा ज्यादा वेतन, धामी कैबिनेट में मानदेय में बढ़ोतरी को मंजूरी | रुड़की: खानपुर में चेकिंग के दौरान पुलिस और बदमाश के बीच मुठभेड़, आरोपी के पैर में लगी गोली | देहरादून में अवैध सिम बॉक्स कॉल सेंटर का बड़ा भंडाफोड़, एसटीएफ और दूरसंचार विभाग की संयुक्त कार्रवाई |
300x250 (Top)

आज दिल्ली में उत्तराखंड कांग्रेस की बड़ी बैठक सकते है बड़े फेरबदल

दिल्ली में उत्तराखंड आज कांग्रेस की बड़ी बैठक होने जा रही है। कांग्रेस प्रदेश प्रभारी कुमारी शैलजा की अध्यक्षता में बैठक होगी।इस बैठक को बेहद ही अहम माना जा रहा है। उत्तराखंड कांग्रेस के सभी दिग्गज नेता दिल्ली तलब किए गए हैं। कांग्रेस प्रदेश प्रभारी कुमारी शैलजा की अध्यक्षता में आज उत्तराखंड कांग्रेस की दिल्ली में बड़ी बैठक होने जा रही है। बैठक में केदारनाथ उपचुनाव के साथ ही निकाय चुनाव की रणनीति पर मंथन किया जाएगा। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य, पूर्व सीएम हरीश रावत, पूर्व नेता प्रतिपक्ष प्रीतम सिंह समेत सभी वरिष्ठ नेता बैठक में मौजूद रहेंगे।आज दिल्ली में होने वाली बैठक को बेहद अहम माना जा रहा है। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक लोकसभा चुनावों में मिली हार, नेताओं की बयानबाजी को लेकर भी बैठक में चर्चा की जा सकती है। इसके साथ ही माना जा रहा है कि कांग्रेस आलाकमान कुछ बड़े फैसले ले सकता है। कुछ फेरबदल भी उत्तराखंड कांग्रेस में देखने को मिल सकते हैं।

uttarakhandtime
Author: uttarakhandtime