लेटेस्ट न्यूज़
निष्पक्ष चुनाव की मांग को लेकर हरिद्वार की सड़कों पर उतरी कांग्रेस: शैलजा का सरकार पर तीखा हमला, हरदा के सवाल पर कहा— ‘यह पार्टी का अंदरूनी मामला’ | JCB से फूलों की बारिश, नारों की गूंज: रामनगर में हरीश रावत का भव्य स्वागत | Haridwar : हरिद्वार कुंभ मेला 2027: स्वच्छता को लेकर तैयारियां तेज, 32 सेक्टरों में तैनात होंगे 13 हजार से अधिक टॉयलेट और हाईटेक सफाई तंत्र | पहाड़ी क्षेत्रों में डॉक्टरों को मिलेगा ज्यादा वेतन, धामी कैबिनेट में मानदेय में बढ़ोतरी को मंजूरी | रुड़की: खानपुर में चेकिंग के दौरान पुलिस और बदमाश के बीच मुठभेड़, आरोपी के पैर में लगी गोली | देहरादून में अवैध सिम बॉक्स कॉल सेंटर का बड़ा भंडाफोड़, एसटीएफ और दूरसंचार विभाग की संयुक्त कार्रवाई |
300x250 (Top)

पेरिस ओलंपिक में  दीपिका और भजन, निशांत भी पदक करना चाहेंगी पक्का

पोरिस ओलंपिक – भारत ने अब तक इस ओलंपिक में तीन पदक जीते हैं और तीनों शूटिंग में आए हैं। आज पेरिस ओलंपिक में भारत चौथा पदक जीतना चाहेगा। मनु भाकर पर सभी की नजरें होंगी। वहीं, मुक्केबाजी  में निशांत देव क्वार्टर फाइनल मुकाबले में उतरेंगे। अगर वह जीते तो मुक्केबाजी में भी भारत का एक पदक पक्का हो जाएगा।

यह मनु का पेरिस ओलंपिक में लगातार तीसरा फाइनल है। वह 10 मीटर एयर पिस्टल और 10 मीटर एयर पिस्टल मिश्रित स्पर्धा में सरबजोत सिंह के साथ मिलकर पिछले दो फाइनल में कांस्य पदक जीत चुकी हैं। मनु एक ओलंपिक में दो पदक जीतने वाली पहली भारतीय हैं, तीसरा पदक जीतने वह अनोखा इतिहास रच देंगी।

1900 के पेरिस ओलंपिक में एंग्लो इंडियन नॉर्मनप्रि चार्ड ने भी दो पदक जीते थे, लेकिन एक ओलंपिक में तीन पदक भारत की ओर से किसी भी खिलाड़ी ने नहीं जीते हैं। इस प्रतियोगिता में मनु के साथ ईशा सिंह भी खेलीं, लेकिन 581 के स्कोर के साथ वह 18वें स्थान पर रहीं।

शूटिंग क्वीन मनु भाकर ओलंपिक पदकों की हैट्रिक लगाने की दहलीज पर पहुंच गई हैं। मनु ने शुक्रवार को 25 मीटर स्पोर्ट्स पिस्टल के क्वालिफाइंग दौर में दूसरे स्थान पर रहते हुए फाइनल में जगह बनाई। उन्होंने फाइनल में 590 का स्कोर किया। प्रिसीशन में उन्होंने 294 और रैपिड में 296 का स्कोर किया। रैपिड में उन्होंने एक सीरीज 100 में से 100 की लगाई।

 

 

uttarakhandtime
Author: uttarakhandtime