लेटेस्ट न्यूज़
निष्पक्ष चुनाव की मांग को लेकर हरिद्वार की सड़कों पर उतरी कांग्रेस: शैलजा का सरकार पर तीखा हमला, हरदा के सवाल पर कहा— ‘यह पार्टी का अंदरूनी मामला’ | JCB से फूलों की बारिश, नारों की गूंज: रामनगर में हरीश रावत का भव्य स्वागत | Haridwar : हरिद्वार कुंभ मेला 2027: स्वच्छता को लेकर तैयारियां तेज, 32 सेक्टरों में तैनात होंगे 13 हजार से अधिक टॉयलेट और हाईटेक सफाई तंत्र | पहाड़ी क्षेत्रों में डॉक्टरों को मिलेगा ज्यादा वेतन, धामी कैबिनेट में मानदेय में बढ़ोतरी को मंजूरी | रुड़की: खानपुर में चेकिंग के दौरान पुलिस और बदमाश के बीच मुठभेड़, आरोपी के पैर में लगी गोली | देहरादून में अवैध सिम बॉक्स कॉल सेंटर का बड़ा भंडाफोड़, एसटीएफ और दूरसंचार विभाग की संयुक्त कार्रवाई |
300x250 (Top)

दुष्कर्म की कोशिश के बाद फिर हत्या कर शव के किए टुकड़े

बीते दिनों ऋषिकेश में एक उज्जैन से आने वाली ट्रेन में एक महिला के कटे हुए हाथ और पैर मिले थे। जबकि महिला के शरीर के अन्य टुकड़े इंदौर की एक ट्रेन में मिले थे।ट्रेन में मिले महिला के टुकड़े वाली इस गुत्थी को पुलिस ने सुलझा लिया है और मामले का खुलासा कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

इंदौर और ऋषिकेश की ट्रेन में मिले महिला के टुकड़े मामले का पुलिस ने खुलासा कर दिया। पुलिस ने आरोपी को उज्जैन से गिरफ्तार कर लिया है। बता दें कि आरोपी ने पहले महिला के साथ दुष्कर्म की कोशिश की। दुष्कर्म में नाकाम होने पर उसने महिला की गला दबाकर हत्या कर दी। जिसके बाद उसने महिला के शव के धारदार हथियार से टुकड़े किए और ट्रेन में रख दिए।

इस मामले में पुलिस आरोपी तक मृतक महिला के फोन के जरिए पहुंची। बता दें कि भारत के दो राज्यों की ट्रेन में तीन भागों में महिला का शव मिला था। महिला का शरीर पुलिस को इंदौर की ट्रेन में, हाथ पैर उत्तराखंड के ऋषिकेश की ट्रेन में और सिर एक ठेले में इंदौर से बरामद किया गया था।

ऋषिकेश में मिले हाथ और पैर में से पुलिस के हाथ अहम सुराग लगा। हाथों पर महिला का नाम गुदा हुआ था। इसी के आधार पर पुलिस रतलाम पहुंची थी। जिसके बाद पुलिस ने खुलासा करते हुए कमलेश नामक एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।

uttarakhandtime
Author: uttarakhandtime

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

इस पोस्ट से जुड़े हुए हैशटैग्स