लेटेस्ट न्यूज़
निष्पक्ष चुनाव की मांग को लेकर हरिद्वार की सड़कों पर उतरी कांग्रेस: शैलजा का सरकार पर तीखा हमला, हरदा के सवाल पर कहा— ‘यह पार्टी का अंदरूनी मामला’ | JCB से फूलों की बारिश, नारों की गूंज: रामनगर में हरीश रावत का भव्य स्वागत | Haridwar : हरिद्वार कुंभ मेला 2027: स्वच्छता को लेकर तैयारियां तेज, 32 सेक्टरों में तैनात होंगे 13 हजार से अधिक टॉयलेट और हाईटेक सफाई तंत्र | पहाड़ी क्षेत्रों में डॉक्टरों को मिलेगा ज्यादा वेतन, धामी कैबिनेट में मानदेय में बढ़ोतरी को मंजूरी | रुड़की: खानपुर में चेकिंग के दौरान पुलिस और बदमाश के बीच मुठभेड़, आरोपी के पैर में लगी गोली | देहरादून में अवैध सिम बॉक्स कॉल सेंटर का बड़ा भंडाफोड़, एसटीएफ और दूरसंचार विभाग की संयुक्त कार्रवाई |
300x250 (Top)

आकाशीय बिजली गिरने से हुऐ दर्दनाक हादसा भाई-बहन की मौत ।

आकाशीय बिजली गिरने से भाई-बहन की मौत धान की रोपाई लगा रहे थे । खटीमा के सैजना गांव में सोमवार सुबह खेत में हुयी घटना से इलाके में हड़कंप मच गया। सैजना निवासी सुमित राणा (19) और उसकी बहन सुहावनी राणा (24) सुबह करीब 10:00 बजे अपने खेत में धान की रोपाई लग रहे थे।

 

उनकी माता संक्रांति देवी और बड़ा भाई गोविंद सिंह भी रोपाई लगा रहे थे। तभी अचानक आकाशीय बिजली गिरने से सुमित और सुहावनी की मौत हो गई। आकाशीय बिजली गिरने की सूचना से गांव में हड़कंप मच गया।

दोनों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए खटीमा उप जिला अस्पताल लाया गया। तहसीलदार हिमांशु जोशी ने बताया कि परिजनों को देवीय आपदा और कृषि मंडी समिति से मुआवजा दिया जाएगा।

 

uttarakhandtime
Author: uttarakhandtime