लेटेस्ट न्यूज़
निष्पक्ष चुनाव की मांग को लेकर हरिद्वार की सड़कों पर उतरी कांग्रेस: शैलजा का सरकार पर तीखा हमला, हरदा के सवाल पर कहा— ‘यह पार्टी का अंदरूनी मामला’ | JCB से फूलों की बारिश, नारों की गूंज: रामनगर में हरीश रावत का भव्य स्वागत | Haridwar : हरिद्वार कुंभ मेला 2027: स्वच्छता को लेकर तैयारियां तेज, 32 सेक्टरों में तैनात होंगे 13 हजार से अधिक टॉयलेट और हाईटेक सफाई तंत्र | पहाड़ी क्षेत्रों में डॉक्टरों को मिलेगा ज्यादा वेतन, धामी कैबिनेट में मानदेय में बढ़ोतरी को मंजूरी | रुड़की: खानपुर में चेकिंग के दौरान पुलिस और बदमाश के बीच मुठभेड़, आरोपी के पैर में लगी गोली | देहरादून में अवैध सिम बॉक्स कॉल सेंटर का बड़ा भंडाफोड़, एसटीएफ और दूरसंचार विभाग की संयुक्त कार्रवाई |
300x250 (Top)

यात्रा मार्गों पर मानसूनी सीजन में रहता है खतरा ।

चारधाम यात्रा को लेकर नोडल अफसर सुनील शर्मा ने सुरक्षित संचालन के निर्देश जारी किए हैं। इसके तहत सभी चालकों को सतर्क किया गया है।  कहा है कि यात्राकाल में उन्हें क्या सावधानियां बरतनी हैं। जारी निर्देशों में कहा गया कि यात्राकाल में बारिश में भूस्खलन और बादल फटने का खतरे के मद्देनजर सभी वाहन चालक मौसम साफ होने का इंतजार करें। वाहन के महत्वपूर्ण यंत्र जैसे हेडलाइट, टेल लाइट, डिपर और वाइपर ठीक से काम कर रहे  बारिश में पर्वतीय मार्गों पर धीमी गति से वाहन चलाएं क्योंकि ब्रेक सिस्टम स्लो काम करता है।

बारिश में पर्वतीय मार्गों पर वाहन चलाते समय यह सुनिश्चित करना होगा कि वाहन की हेडलाइट ऑन हो और आगे-पीछे के शीशे के वाइपर चलते हुए हों। वाहन चालक अन्य वाहनों से सुरक्षित दूरी पर वाहन का संचालन करें, ताकि इमरजेंसी ब्रेक मारने पर हादसा न हो। उन्होंने कहा, सड़क पर भरे हुए पानी से वाहन न निकालें। कई बार पानी के कारण टायर सड़क की सतह से पकड़ खो देते हैं।

जिससे हादसा हो सकता है। उन्होंने वाहनों को हवादार रखने को भी कहा, ताकि शीशों को धुंध से बचाया जा सके। सभी सहायक संभागीय परिवहन अधिकारियों को इन निर्देशों का पालन कराने को कहा गया है।

 

uttarakhandtime
Author: uttarakhandtime